{"_id":"5fc4dfc98ebc3e9bef38064a","slug":"broken-stage-during-jaimala-in-marriage-hall-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: जयमाला के दौरान टूटा स्टेज, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: जयमाला के दौरान टूटा स्टेज, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
Mon, 30 Nov 2020 05:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 30 Nov 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जयमाला के दौरान अचानक स्टेज टूट जाने से दूल्हा-दुल्हन समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
सभी घायलों का उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। स्टेज टूटने से नाराज लोगों ने मैरिज हाल संचालक पर नाराजगी जताई। इसको लेकर दोनों पक्ष में नोकझोंक हुई। जिससे लगभग दो घंटे तक विवाह का कार्यक्रम बाधित रहा। मौजद लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत हुआ। इसके बाद विवाह की रस्म पूरी हुई।
विज्ञापन
देवरिया शहर के एक मैरिज हाल में रविवार रात सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र से बरात आई थी। बांस-बल्ली के सहारे बने स्टेज पर जयमाला के लिए वर-वधू पहुंचे। जैसे ही दोनों ने एक दूसरे के गले में जयमाला डाला, उसी दौरान स्टेज टूट गया। जिससे दूल्हा-दुल्हन सहित स्टेज पर मौजूद आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
आनन-फानन मौजूद लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के यहां ले जाकर इलाज करवाया। घटना से नाराज दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोगों ने मैरिज हाल संचालक पर घटिया स्टेज बनाने का आरोप लगाकर नाराजगी जताई।
इस दौरान संचालक और बरातियों में नोकझोंक हुई। इसको लेकर दो घंटे तक विवाह का कार्यक्रम रुका रहा। मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया तो मामला शांत हुआ। इसके बाद विवाह की रस्म पूरी हुई। प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।