फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Broken pipeline repaired, problem of drinking water in 1000 houses solved

Gorakhpur News: टूटी पाइपलाइन बनाई गई, दूर हुई 1000 घरों में पेयजल की समस्या

Tue, 16 Jan 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 16 Jan 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Broken pipeline repaired, problem of drinking water in 1000 houses solved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। पैडलेगंज से राजघाट तक बनाए जा रहे नाले निर्माण के दौरान पानी की पाइपलाइन टूट गई थी। इसकी वजह से दाउदपुर, बेतियाहाता और रुस्तमपुर कॉलोनियों के एक हजार घरों में पेयजल का संकट हो गया था। चार दिन बाद जलकल विभाग इस टूटी पाइपलाइन को दुरुस्त का सका।

नाला बनाने के दौरान जेसीबेी से खुदाई की वजह से पानी की लाइन टूट गई। रविवार को 02 स्थानों पर मरम्मत कर पेयजल की आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। 04 स्थानों पर काम चल रहा था। जलकल विभाग की ओर से ज्यादा श्रमिकों एवं कर्मचारियों की तैनाती कर सोमवार की शाम तक शेष 4 स्थानों पर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत कर दी। जलकल के अवर अभियंता धीरज वर्मा ने बताया कि सोमवार की शाम सभी 6 स्थानों का मरम्मत करा दी गई है। लेकिन, उन्होंने कहा कि स्थाई समाधान के लिए 200 एमएम की डीआई पाइप लाइन डालनी होगी। बेतियाहाता दक्षिणी वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने जलकल कर्मियों का आभार व्यक्त करने के साथ पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन को लेकर लोक निर्माण विभाग को 5 किलोमीटर लंबी पाइप डालने के प्रस्ताव के स्वीकृति का अनुरोध किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed