गोरखपुर: लूट की खातिर की गई थी बृजेश की हत्या, छह महीने बाद तीन आरोपी गिरफ्तार
11 जुलाई की रात भटहट के पास शव मिला था। साथ ही स्कूटी, मोबाइल बरामद हो गया था। खुलासे को लेकर पुलिस पर सवाल उठ रहा था। मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में भी मामले की शिकायत हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में करीब छह महीने से बृजेश विश्वकर्मा की हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस ने शुक्रवार घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लूट की खातिर बदमाशों ने लोहे के राड से बृजेश के सिर पर हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर पुलिस पर काफी सवाल भी उठा था और मुख्यमंत्री के जनता दर्शन तक में शिकायत हुई थी। महराजगंज में स्कूटी मिलने के बाद पुलिस घटना के पर्दाफाश में सफल रही है।
आरोपियों की पहचान महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के बसडीला निवासी आकाश गुप्ता, बभनौली निवासी समीर अली और बभनौली बुजुर्ग निवासी साजिद के रूप में हुई है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया है। एसएसपी ने बताया कि 11 जुलाई की रात में बृजेश विश्वकर्मा की हत्या हुई थी। इसके पर्दाफाश में लगी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाशों का एक गिरोह शुक्रवार को कोई वारदात करने के फिराक में हैं।
सूचना पर पुलिस ने समदार खुर्द सवहिया टोला मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाश आते दिखाई दिए और पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो वे टूट गए। एसएसपी के मुताबिक आरोपी स्कूटी और मोबाइल लूटने के लिए इरादे से गए थे।
बृजेश अपने दोस्त के घर दावत में गया था। भटहट के पास स्कूटी से लौट रहा था। इसी बीच बदमाशों ने लूट को अंजाम देने का प्रयास किया। इसका बृजेश ने विरोध किया था। इसी का नतीजा रहा कि आरोपियों ने राड से बृजेश के सिर पर वार कर दिया। इससे मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना में सात लोग शामिल थे। पुलिस चार अन्य आरोपितों की तलाश में लगी है।
ऐसे खुला मामला
महराजगंज पुलिस ने एक स्कूटी के साथ चोरों को गिरफ्तार किया गया था। चोरी की स्कूटी के नंबर के आधार पर पता लगाने हुए महराजगंज पुलिस गोरखपुर के भटहट पहुंच गई थी। इसके बाद ही पता चला कि यह वहीं स्कूटी है जो बृजेश वर्मा की गायब है।
इसके बाद ही गोरखपुर पुलिस सक्रिय हो गई और चोरी के मामले में वांछित चल रहे सलामत के बारे में जानकारी हासिल कर ली। इसी बीच मुखबिर के जरिए बदमाशों के पिपराइच में आकर दोबारा वारदात करने की सूचना मिली और पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने सच्चाई उगल दिया।