फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bride reaches police station after marriage seven days in maharajganj

शादी के एक हफ्ते के अंदर थाने पहुंच गई दुल्हन, ससुराल पक्ष पर लगाया ये गंभीर आरोप

Wed, 23 Dec 2020 05:54 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Dec 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Bride reaches police station after marriage seven days in maharajganj
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिले में शादी के सप्ताह भीतर ही सात जन्मों का बंधन टूटने के कगार पर पहुंच गया।

विज्ञापन


शादी के अगले ही दिन पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद ही दुल्हन अपने मां के साथ थाने पहुंच गई और अपने पति और उसके घर वालों पर दहेज के लिए मारने-पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले में दुल्हन की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि फरेंदा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की की शादी पुरंदरपुर थाना क्षेत्र एक गांव में सप्ताह पूर्व हुई थी। अभी दुल्हन के हाथों की मेंहदी भी नहीं छुटी थी कि दहेज को लेकर ससुराल में उत्पीड़न शुरू हो गया। आरोप है कि शादी के अगले ही दिन ससुराल में पति और उसके परिवार के लोगों ने दहेज के लिए ताना देते हुए उसके साथ मारपीट की और दहेज के लिए दबाव बनाने लगें। इसे लेकर दुल्हन ने अपने मां से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लड़की के घर वालों ने उसे वापस मायके बुला लिया। घटना को लेकर दुल्हन की मां ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज और मारपीट का आरोप लगाया है। इस सबंध में पुरंदरपुर के थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि नव विवाहिता की मां की तहरीर पर लड़की के पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed