फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bride ran away with jewellery of millions with lover in Sant Kabir Nagar

संतकबीरनगर: शादी के एक महीने बाद दुल्हन हुई फरार, लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ

Fri, 14 May 2021 11:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 May 2021 11:16 PM IST
सार

ससुरालियों का आरोप लाखों रूपये के जेवरात पहन कर गई है दुल्हन। सूचना पर जांच में जुटी पुलिस।

विज्ञापन
Bride ran away with jewellery of millions with lover in Sant Kabir Nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा क्षेत्र के एक गांव की दुल्हन गुरुवार को अपने प्रेमी के साथ भाग गई। साथ में अपनी छोटी बहन को भी ले गई। ससुराल वालों ने शुक्रवार को धर्मसिंहवा पुलिस को तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया है कि दुल्हन लाखों रूपये के जेवरात पहनकर भाग गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

        
मिली जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी गोरखपुर जिले में 14 अप्रैल को हुई थी। 15 अप्रैल को दुल्हन विदा होकर ससुराल आई थी। दुल्हन पेट में दर्द बता कर 16 अप्रैल को फिर अपने मायके चली गई थी। उसके बाद 12 मई को ससुराल के लोग विदा कर दुल्हन को घर लाए थे। 
विज्ञापन


दुल्हन के साथ उसकी छोटी बहन भी आई थी। गुरुवार की देर शाम दुल्हन और उसकी छोटी बहन, ननद व जेठानी के साथ गांव के बाहर नित्य क्रिया के लिए गई थीं। उसी दौरान पहले से चार पहिया गाड़ी लेकर दुल्हन का प्रेमी आया था। मौका पाते ही दुल्हन अपनी छोटी बहन को साथ लेकर प्रेमी के साथ गाड़ी में बैठ कर भाग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल वालों ने शुक्रवार को धर्मसिंहवा पुलिस को तहरीर दिया। जिसमें आरोप लगाया है कि दुल्हन लाखों का गहना लेकर अपने गांव के किसी व्यक्ति के साथ भाग गई। एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed