फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   bride grand father beaten to death in Gorakhpur for fish

खाने में कम मिली मछली: लड़कों ने मातम में बदल दीं शादी की खुशियां, दुल्हन के बाबा को पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 01 Jun 2023 03:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Jun 2023 03:34 PM IST
सार

बरात देवरिया जिले के बैतालपुर थाना क्षेत्र के सेमरही गांव से आई थी। जयमाल कार्यक्रम के समय ही कुछ लोग खाना खा रहे थे। खाने में मछली दो बार परोसी गई। कुछ लोग तीसरी बार मछली मांग रहे थे। देरी होने पर घराती पक्ष के लोगों को गाली देने लगे और जूठा पत्तल फेंकने लगे। इसी बात पर कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
bride grand father beaten to death in Gorakhpur for fish
झगहा इलाके में पिटाई से मृत्यु गेना गुप्ता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में उमेश गुप्ता की बेटी की शादी में गांव के कुछ लड़कों ने ही शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। मछली के लिए बवाल करके गांव को तो बदनाम किया ही, ईंट-पत्थर मार कर दुल्हन के बाबा की जान भी ले ली। अब घर से भागते फिर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


झंगहा थाना क्षेत्र के बैजूडीहा गांव में मंगलवार को उमेश गुप्ता की बेटी मनीषा की शादी होनी थी। बरात देवरिया जिले के बैतालपुर थाना क्षेत्र के सेमरही गांव से आई थी। जयमाल कार्यक्रम के समय ही कुछ लोग खाना खा रहे थे। खाने में मछली दो बार परोसी गई। कुछ लोग तीसरी बार मछली मांग रहे थे।
विज्ञापन


देरी होने पर घराती पक्ष के लोगों को गाली देने लगे और जूठा पत्तल फेंकने लगे। इसी बात पर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दुल्हन के घरवालों पर गांव के कुछ लड़के ईंट-पत्थर फेंकने लगे। सिर पर ईंट लगने से दुल्हन के बाबा गेना गुप्ता जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: चल रहा था जयमाल का कार्यक्रम, अचानक दुल्हन के बाबा पर टूट पड़े गांव के लोग, पीट-पीटकर मार डाला

इसके बाद भी युवकों ने पेचकस से सिर और हाथ पर वार कर दिया। जिससे बुजुर्ग की जान चली गई। डायल 112 पर मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी युवक भाग खड़े हुए। घायल गेना गुप्ता को पुलिस ब्रह्मपुर सीएचसी ले गई, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।

इसे भी पढ़ें: कुसम्ही जंगल में दुष्कर्म: 12 दिन से प्रेमजाल में फंसाकर बुला रहा था आरोपी, मौका मिलते ही कर दी दरिंदगी

हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान बुधवार की भोर में चार बजे उनकी मौत हो गई। अन्य घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

परिजनों का आरोप है कि बगल के घर में ननिहाल में रह रहे प्रेम व गांव के आकाश, विकास, छोटू, ज्ञान चंद्र, दीपक, गोलू, संगम, पड़ोही आदि ने भोजन को लेकर विवाद शुरू किया। घायलों में गेना गुप्ता के पक्ष से सुनीता देवी, रिश्तेदार बसंत गुप्ता, हरिकेश, रमाशंकर, सुमन, उमेश गुप्ता, संजली देवी शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से विशुनदेव घायल हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। गेना के बेटे उमेश गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने दूल्हे की चेन आदि लूटने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed