{"_id":"61113ef18ebc3efcd917fa8d","slug":"bride-go-with-her-lover-after-marriage-in-temple-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात मिनट भी नहीं चला सात जन्मों का बंधन: धूमधाम से मंदिर में की शादी, रास्ते में कार रुकवाई और प्रेमी संग हो गई फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात मिनट भी नहीं चला सात जन्मों का बंधन: धूमधाम से मंदिर में की शादी, रास्ते में कार रुकवाई और प्रेमी संग हो गई फरार
Mon, 09 Aug 2021 09:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 09 Aug 2021 09:32 PM IST
सार
कार सवार दूल्हा करता रहा पत्नी का इंतजार, मायूस होकर लौटा घर। दोनों पक्षों की सहमति के बाद मंदिर में हुई थी शादी। खुखुंदू थाना क्षेत्र का रहने वाला है युवक। शादी भटनी इलाके में रहने वाली युवती से हुई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भटनी क्षेत्र में मंदिर में शादी के बाद ससुराल जा रही एक दुल्हन ने पहले कार रुकवाई और फिर प्रेमी संग फरार हो गई। रास्ते में कार सवार दूल्हा पत्नी के इंतजार में बैठा रहा लेकिन जब वह नहीं आई तो वह बरातियों संग मायूस होकर घर लौट गया। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, खुखुंदू थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी भटनी इलाके में एक युवती से तय हुई थी। दोनों पक्षों की सहमति के बाद क्षेत्र के एक मंदिर में सोमवार को शादी के लिए दोनों पक्ष के लोग एकत्र हुए। वधु पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों का जोरदार स्वागत किया। फिर हिन्दू रीति- रिवाज से सोमवार शाम शादी संपन्न हुई।
दुल्हन बनी युवती कार में सवार होकर दूल्हे के साथ ससुराल के लिए रवाना हुई। कुछ दूर जाने के बाद उसने गाड़ी रुकवाई और किसी कार्य वश जाने की बात कह दूल्हे को इंतजार करने की बात कही।
विज्ञापन
काफी समय गुजर जाने के बाद भी वापस नहीं लौटने पर बराती दुल्हन को ढूंढने लगे, लेकिन वह नहीं मिली। बाद में पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है।
इसकी जानकारी होने पर बराती और घराती पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। बहुत देर तक पंचायत होने के बाद दूल्हा बरातियों के संग बिना दुल्हन घर लौट गया।
फिल्मी स्टाइल में हुई यह वारदात क्षेत्र में सबकी जुबान पर है। लोगों का कहना है कि सात जन्मों का वादा सात मिनट भी नहीं चला। इस बाबत एसओ भटनी श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।