{"_id":"64588e35f19ad6082c070077","slug":"bride-died-on-second-day-of-marriage-in-gorakhpur-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली खुशियां: शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन की मौत, बेहाश होते ही लोगों ने समझ लिया था मृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली खुशियां: शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन की मौत, बेहाश होते ही लोगों ने समझ लिया था मृत
Mon, 08 May 2023 04:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 May 2023 04:49 PM IST
सार
सहजनवां थाना क्षेत्र के पनिका गांव निवासी हरिश्चंद्र के बेटे की शादी शुक्रवार को दिव्या से हुई। दूसरे दिन शनिवार को दुल्हन को लेकर घर आए। रविवार अचानक दिव्या की तबीयत खराब हो गई। वह बेहोश हो गई। परिजन उसे मृत मानकर उसके मायके सूचना देकर आगे क्रिया क्रम में लग गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सहजनवां इलाके के पनिका गांव में शादी के दूसरे ही दिन रविवार को दुल्हन की मौत हो गई। हालांकि, मौत से पहले ही परिजन उसे मृत समझ कर क्रियाकर्म में लग गए थे। पुलिस पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचा दिया, लेकिन रास्ते में ही रात 9 बजे के करीब उसकी मौत हो गई। अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के पनिका गांव निवासी हरिश्चंद्र के बेटे की शादी शुक्रवार को दिव्या से हुई। दूसरे दिन शनिवार को दुल्हन को लेकर घर आए। रविवार अचानक दिव्या की तबीयत खराब हो गई। वह बेहोश हो गई।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में कड़ी सुरक्षा में हुई शादी, बरात में आकर, आंबेडकर मूर्ति के पास पीने लगे शराब और हो गया बवाल
विज्ञापन
परिजन उसे मृत मानकर उसके मायके सूचना देकर आगे क्रिया क्रम में लग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिव्या के शरीर में कुछ हरकत देखकर उसे अस्पताल भेजवाया। परिजन अस्पताल लेकर जा ही रहे थे कि रात करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई है।
दुल्हन के मौत के बाद खुशियों वाले घर में मातम फैल गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर विधिक करवाई की जाएगी।