फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brick-stone in two sides in children dispute case registered

Gorakhpur: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर, केस दर्ज

Mon, 15 Aug 2022 11:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Aug 2022 11:28 AM IST
सार

स्वीपर अनरजीत की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने सुभाष, जीतू, कोइल, राजू, टीपू व करन के खिलाफ बलवा, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर तीन का शांतिभंग में चालान कर दिया।

विज्ञापन
Brick-stone in two sides in children dispute case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के परिसर में टाइप एक आवास में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच शनिवार की रात मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर चले, इसमें दो लोग चोटिल हो गए। घायलों का इलाज कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर तीन का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, टाइप एक में स्वीपर अनरजीत रहते हैं। बगल में सुभाष का परिवार रहता है। शनिवार की रात बच्चों के बीच विवाद हो गया। कुछ देर में देखते ही देखते ही दोनों ही परिवार के लोगों आमने-सामने हो गए। एक दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाए।
विज्ञापन


मारपीट में अनरजीत व उनके बेटे राहुल के सिर पर गंभीर चोट आई है। स्वीपर अनरजीत की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने सुभाष, जीतू, कोइल, राजू, टीपू व करन के खिलाफ बलवा, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर तीन का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed