फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BRD's outsourcing employees will not be removed

Gorakhpur News: हटाए नहीं जाएंगे बीआरडी के आउट सोर्सिंग कर्मचारी

Sun, 21 Jan 2024 03:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
BRD's outsourcing employees will not be removed
प्राचार्य ने बिना शर्त समायोजित करने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

नियोक्ता कंपनी बीआईएस ने कर्मियों से मांगा था इस्तीफा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल काॅलेज में विभिन्न पदों पर कार्यरत आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को नई कंपनी में भी बिना शर्त समायोजित किया जाएगा। शनिवार को प्राचार्य के आश्वासन के बाद संविदा कर्मियों ने राहत की सांस ली।
मेडिकल काॅलेज में वार्ड व्याय, अटेंडेंट, तकनीशियन आदि पदों पर वर्ष 2013 में बीआईएस (बॉम्बे इंटेलिजेंस सिक्योरिटी) एजेंसी के माध्यम से आउट सोर्सिंग पर कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। वर्तमान में सभी पदों पर आउट सोर्सिंग के कुल 137 कर्मचारी मेडिकल काॅलेज में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

31 जनवरी को निविदा की अवधि समाप्त हो रही है। इससे पहले नए नियमों के अधीन बीआरडी प्रशासन ने नई निविदा जारी कर दी। जिसके अनुसार अब सभी पद रिक्त माने जाएंगे और कर्मचारियों को नई शर्तों के अधीन रखा जाएगा। इसे लेकर बीआईएस ने बुधवार को प्राचार्य के पत्र का हवाला देते हुए कर्मचारियों से त्यागपत्र की मांग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही कर्मचारियों में खलबली मच गई थी। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने प्राचार्य को पत्र लिखकर मांग की थी कि लंबे समय से कार्य कर रहे कर्मचारियों को न हटाया जाए। प्राचार्य ने कर्मियों की बैठक शनिवार को बुलाई थी।

बैठक के बाद प्राचार्य ने कंपनी के जीएम से बात करने की बात कहते हुए आश्वासन दिया कि पहले से कार्यरत आउट सोर्सिंग कर्मियों से बिना त्याग पत्र लिए समायोजित किया जाएगा। वहीं रिक्त पदों पर भर्ती कंपनी के नई नियमावली के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed