{"_id":"6a8f56e1574929914508ac2c","slug":"brd-urology-and-neurosurgery-services-to-start-in-the-pediatrics-department-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1430682-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी : पीडियाट्रिक्स विभाग में शुरू होगी यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी : पीडियाट्रिक्स विभाग में शुरू होगी यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी सेवा
Thu, 27 Aug 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आने वाले बच्चों को अब यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी की सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं भी मिलेंगी। 500 बेड के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में पीडियाट्रिक्स विभाग के तहत इन दोनों सेवाओं को शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती भी हो चुकी है और और दोनों सेवाओं की ओपीडी शुरू कर दी गई है।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार बच्चों में यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी से जुड़ी जटिल बीमारियों के इलाज के लिए अब उन्हें दूसरे संस्थानों में रेफर करने की जरूरत कम होगी। यूरोलॉजी सेवा के तहत बच्चों में यूरिन से संबंधित जन्मजात विकृतियों, किडनी और मूत्र मार्ग से जुड़ी समस्याओं का इलाज किया जाएगा। वहीं न्यूरो सर्जरी में सिर, मस्तिष्क, रीढ़ और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी गंभीर समस्याओं का उपचार किया जाएगा।
अस्पताल में ओपीडी शुरू होने के बाद अब सर्जरी की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में ऑपरेशन थिएटर (ओटी) भी शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद जरूरतमंद बच्चों की यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी से संबंधित ऑपरेशन बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ही किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि नई सेवाओं के शुरू होने से बच्चों को एक ही संस्थान में जांच, विशेषज्ञ परामर्श और सर्जरी की सुविधा मिल सकेगी।