{"_id":"5f4f41eb79f5914ce3611a88","slug":"brd-medical-college-junior-doctors-beaten-lab-technician","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी के जूनियर डॉक्टरों ने लैब टेक्नीशियन को पीटा, विरोध में धरने पर बैठे टेक्नीशियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी के जूनियर डॉक्टरों ने लैब टेक्नीशियन को पीटा, विरोध में धरने पर बैठे टेक्नीशियन
Wed, 02 Sep 2020 02:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Sep 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
प्राचार्य गेट पर धरना कर रहे टेक्नीशियन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के जूनियर डॉक्टरों ने एक बार फिर मारपीट की है। मंगलवार देर रात 2:00 बजे के करीब कोरोना जांच के नाम पर जूनियर डॉक्टरों ने लैब टेक्नीशियन वीरेंद्र मौर्या को बुरी तरह मारा-पीटा है।
विज्ञापन
लैब टेक्नीशियन का आरोप है कि सर्जरी की एक महिला डॉक्टर विभाग वार्ड में ही कोरोना जांच कराना चाह रही थी। इसके लिए जब उनसे कहा गया कि वह प्राचार्य से इसका आदेश करा लें। इस पर वह भड़क गई और जबरन जांच कराने का दबाव बनाने लगी। विरोध पर गाली भी दी। इसके साथ ही हॉस्टल से अन्य जूनियर डॉक्टरों को बुला ली।
विज्ञापन
जूनियर डॉक्टरों ने आते ही लैब टेक्नीशियन को बुरी तरह मारा पीटा और लैब में तोड़फोड़ भी किया। साथ ही मोबाइल भी तोड़ दिया। इसकी जानकारी जैसे ही सुबह अन्य लैब टेक्नीशियन को हुई वह विरोध में कामकाज ठप करते हुए प्राचार्य कार्यालय पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
सभी लैब टेक्नीशियन ने जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर मेडिकल चौकी की पुलिस भी धरना स्थल पर पहुंच गई है। बीआरडी प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है। मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।