फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brd medical college gorakhpur

बीआरडी मेडिकल कॉलेज : कोरोना संक्रमितों को मनोचिकित्सक देंगे परामर्श, नहीं होगी कोई परेशानी

Tue, 01 Sep 2020 11:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
Brd medical college gorakhpur
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण की वजह से अब कई लोग मानसिक रूप से भी बीमार होने लगे हैं। कुशीनगर के युवक द्वारा खुदकुशी की कोशिश के मामले के बाद अब बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीजों को मनोचिकित्सक से परामर्श दिलाने का निर्णय लिया है। मरीजों की काउंसिलिंग कराई जाएगी, ताकि वे इस महामारी से जंग के लिए मानसिक रूप से मजबूत हो सकें।

विज्ञापन


बीते शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती कुशीनगर के युवक ने डॉक्टर और कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर दिया था। किसी तरह डॉक्टर और कर्मियों ने अपना बचाव किया तो इसी बीच युवक ने अपने गले की नस काट ली। इतना ही नहीं, उसने ड्रिप स्टैंड से भी अपने गले पर वार किया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने युवक का ऑपरेशन करके उसी जान बचाई। मौजूदा समय में वह खतरे से बाहर है। उसके व्यवहार में अब परिवर्तन दिख रहा है। इसे देखते हुए अब कॉलेज प्रशासन ने यह फैसला लिया है कि संक्रमितों की काउंसलिंग कराई जाएगी, ताकि वे तनाव में न रहें। इसके लिए मनोचिकित्सकों का सहारा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्यूट साइकोसिस की वजह से बदल रहा व्यवहार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई इस घटना को डॉक्टर स्ट्रेस रिएक्शन मान रहे हैं। मनोचिकित्सक डॉ. अमित शाही ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों का व्यवहार बदल रहा है। लोगों के जेहन में मौत का डर बैठ रहा है। इसे क्यूट साइकोसिस कहते हैं। इसमें आत्मघाती विचार आते हैं। इसका असर कम से कम 48 घंटे रहता है। इस दौरान पागलपन के दौरे पड़ते हैं। ऐसे में मरीज अपनी जान ले सकता है। दूसरे पर भी हमला कर देता है।



युवक ने इलाज के लिए मांगी थी बड़ी रकम
कुशीनगर के युवक द्वारा खुदकुशी की कोशिश की घटना की जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उसके घरवालों को दी है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात में संक्रमित युवक ने उन्हें फोन करके इलाज के लिए बड़ी रकम की मांग की थी। यह भी बताया कि वह जल्द आवेश में आ जाता है। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि संक्रमितों की काउंसलिंग कराई जा रही है। इसके लिए मानसिक रोग विभाग के विशेषज्ञों की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed