फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   brd medical college gorakhpur

बीआरडी में कोरोना के गंभीर मरीजों को रेमडेसिवीर का इंजेक्शन निशुल्क

Mon, 03 Aug 2020 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
brd medical college gorakhpur
बीआरडी में कोरोना के गंभीर मरीजों को रेमडेसिवीर का इंजेक्शन निशुल्क
विज्ञापन

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना के गंभीर मरीजों को रेमडेसिवीर इंजेक्शन मेडिकल कॉलेज प्रशासन निशुल्क लगाएगा। शासन की ओर से मेडिकल कॉलेज को इंजेक्शन उपलब्ध करा दिए गए हैं।
एक रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कीमत भालोटिया मार्केट में 3600 से 4000 रुपये के बीच है। वहीं एक गंभीर मरीज को इस इंजेक्शन के छह डोज लगाए जाते हैं। ऐसी स्थिति में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए यह इंजेक्शन लगवाना काफी मुश्किल हो रहा था। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि कोविड 19 के उपचार से संबंधित सभी दवाएं कॉलेज प्रशासन के पास मौजूद हैं। दवाओं की कमी नहीं है। अधिक कीमत वाल रेमडेसिवीर इंजेक्शन भी शासन की ओर से उपलब्ध करा दिया गया है। यह गंभीर मरीजों को निशुल्क लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शुरुआत में 200-200 एमजी के दो डोज
बीआरडी प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि मरीजों को यह इंजेक्शन छह डोज में दिया जा रहा है। इसमें पहला और दूसरा डोज 200-200 एमजी का है। इसके बाद 100-100 एमजी के चार डोज और दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर मरीजों के लिए कारगर है इंजेक्शन
रेमडेसिवीर इंजेक्शन गंभीर मरीजों के लिए अब तक काफी कारगर साबित हुआ है। इंजेक्शन का कोई साइड इफेक्ट नहीं हो रहा है। यही वजह है कि शासन ने इस पर भरोसा जताते हुए मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed