{"_id":"5f8214458ebc3e9bae32b96c","slug":"brd-medical-college-corona-pesent-gorakhpur-city-news-gkp368898012","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी मेडिकल कॉलेज : प्लाज्मा चढ़ाने के सात दिन बाद ठीक हो गए तेजमीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी मेडिकल कॉलेज : प्लाज्मा चढ़ाने के सात दिन बाद ठीक हो गए तेजमीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरडी मेडिकल कॉलेज : प्लाज्मा चढ़ाने के सात दिन बाद ठीक हो गए तेजमीत
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में प्लाज्मा थेरेपी का असर दिखने लगा है। गंभीर रूप से भर्ती कोरोना के तीन मरीजों को अब तक प्लाज्मा थेरेपी चढ़ाई जा चुकी है। जेल रोड निवासी तेजमीत सिंह पर प्लाज्मा थेरेपी का असर सात दिनों में ही दिखने लगा। आईसीयू में भर्ती तेजमीत संक्रमण से मुक्ति पाकर एक सप्ताह में ही घर आ गए हैं।
तेजमीत के बेटे गुरुतेज ने बताया कि पिता की हालत अब ठीक है। एक अक्तूबर को बीआरडी में प्लाज्मा चढ़ाया गया था। एक सप्ताह बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर डॉक्टरों ने घर भेज दिया। गुरुतेज ने लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील की है। शनिवार को सीतापुर आई हॉस्पिटल में प्लाज्मा दान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विशेष भूमिका बीआरडी मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक की रही। इस दौरान लोगों ने रक्तदान भी किया। बतौर मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव श्रीवास्तव मौजूद रहे। इस मौके पर कोविड से ठीक हो चुके गीता त्रिवेदी, प्रतीक सिंह, संदीप पांडे, शुभम गुप्ता, शुशांत गुप्ता, दुर्गेश त्रिपाठी, संजय गुप्ता, नीरज गुप्ता, अनुज पाण्डेय, दिलीप वालानी, बजरंगी सिंघानिया, आशीष श्रीवास्तव, दीप कुमार ने प्लाज्मा दान के लिए सैंपल दिया।
डॉ. वीके श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर से पूर्व सात लोगों की जांच कर प्लाज्मा दान कराया गया है। अब तक 20 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। सैंपलिंग के लिए 35 से अधिक लोगों ने संपर्क किया है। इस मौके पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राजेश कुमार राय, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. शौकत अली, एसडी ओझा, दिलीप सिंह, नवनीत श्रीवास्तव, तुहिन श्रीवास्तव, अमृता राव, अमित श्रीवास्तव, माधव मिश्र, शुभम राज, अमरनाथ मौजूद रहे।