{"_id":"5eeb9276e71a0f3d2f56a34e","slug":"brc-closed-for-eight-days-in-gorakhpur-due-to-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में 8 दिनों के लिए बीआरसी बंद, 40 लोग होम क्वारंटीन, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में 8 दिनों के लिए बीआरसी बंद, 40 लोग होम क्वारंटीन, जानिए क्या है वजह
Fri, 19 Jun 2020 11:00 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन ब्यौरा देने भटहट के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर देने पहुंची शिक्षिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वहां मौजूद खंड शिक्षाअधिकारी, शिक्षकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
एहतियात के तौर पर बेसिक शिक्षा विभाग ने बीआरसी को 26 जून तक बंद करने के साथ ही वहां मौजूद बीईओ समेत 40 शिक्षकों और कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन का निर्देश जारी कर दिया है। साथ ही होम क्वारंटाइन के नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
मामला 12 जून का है, जब प्रधानाध्यापक शिक्षिका ब्लॉक पर मानव संपदा पोर्टल पर अपना ब्यौरा देनें आई थीं। उस दिन ब्लॉक पर खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से शिक्षक संकुल को लेकर बैठक भी बुलाई गई थी। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के मुताबिक इस बैठक में खंड शिक्षाधिकारी, 40 शिक्षक एवं बीआरसी के सात कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस बीच मानव संपदा पोर्टल पर विवरण भरने को लेकर कई शिक्षक भी ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचे थे। जिलाध्यक्ष भक्तराज त्रिपाठी ने कहा कि सरकार के निर्देशों उल्लंघन कर एक साथ 50 लोगों की बैठक कराई गई। उसी दौरान 30 शिक्षक भी मानव संपदा पोर्टल को लेकर केंद्र पर पहुंचे थे। इन्हीं शिक्षकों में एक शिक्षिका भी थी।
प्राथमिक शिक्षक संघ और बीईओ आमने सामने
खंड शिक्षाधिकारी के मुताबिक महिला प्रधानाध्यापक 12 जून को नहीं बल्कि दस जून को ब्लॉक संसाधन केंद्र आई थीं। जबकि उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के मुताबिक महिला शिक्षिका 12 जून को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयी थीं। दोनों के ही अपने अपने दावे हैं। मगर एहतियात के तौर पर शिक्षकों और कर्मचारियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।
बीएसए बीएन सिंह ने कहा कि प्रधानाध्यापिका की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने की सूचना के तुरंत बाद ही बीआरसी की 26 जून को बंद कर दिया गया है। वहीं बीईओ समेत 40 शिक्षकों और कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन का निर्देश दिया गया है।
बीएसए बीएन सिंह ने कहा कि प्रधानाध्यापिका की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने की सूचना के तुरंत बाद ही बीआरसी की 26 जून को बंद कर दिया गया है। वहीं बीईओ समेत 40 शिक्षकों और कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन का निर्देश दिया गया है।