{"_id":"5fa4cf7c8ebc3e9bf228d4c4","slug":"boyfriend-killed-girlfriend-with-friend-in-kushinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खेत में मिली महिला की सिर कटी लाश का खुलासा, प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खेत में मिली महिला की सिर कटी लाश का खुलासा, प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट
Fri, 06 Nov 2020 03:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, पडरौना (कुशीनगर)।
अमर उजाला ब्यूरो, पडरौना (कुशीनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 06 Nov 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पडरौना क्षेत्र के कटनवार गांव के पास बीते शनिवार को एक महिला का शव मिला था। महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही अपने एक दोस्त के साथ मिलकर की थी। वह महिला मित्र के खरीदे गए टेंपो को अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रहा था। बात नहीं मानने पर रात में बुलाकर बाइक से उसे ले गया और गला काटकर हत्या कर दी। मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कोशिश जारी रही है।
बता दें कि कटनवार गांव में एक अज्ञात महिला की सिर कटी लाश बीते शनिवार को गन्ने के खेत में मिली थी। काफी प्रयास के बाद महिला की शिनाख्त कलावती उर्फ पूजा पुत्री हरिलाल निषाद निवासी बांसगांव टोला तिलगवां थाना विशुनपुरा के रूप में हुई थी। एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पूजा की शादी कसय थाना क्षेत्र के गुरमियां निवासी सुभाष निषाद से 14 वर्ष पूर्व हुई थी।
पति से संबंध विच्छेद होने पर पूजा अपने मौसी गुलाइची निवासी सोहनपुर थाना कोतवाली पडरौना के संपर्क में थी। वह बड़ी नहर के पास सुनीता चौधरी के यहां रहती थी। इस बीच पूजा का संबंध कटनवार निवासी रामध्यान से हो गया। पूजा ने अपने मौसी के बेटे रमेश साहनी को एक टेंपो खरीदकर चलाने के लिए दिया। इस बात को लेकर रामध्यान पूजा से बहुत नाराज था।

रामध्यान कई बार टेंपो अपने नाम से कराने के लिए कहा लेकिन पूजा मान नहीं रही थी। इस पर रामध्यान ने अपने मित्र जंगल बेलवा टोला देवकी नगर निवासी नियाज साह के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
बीते शुक्रवार की शाम को वह पूजा को सुनीता के घर से बाइक पर बैठाकर ले गया तथा कटनवार के पास उसकी गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने नियाज साह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि रामध्यान की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।
मामले का पर्दाफाश करने वाली टीम में कोतवाल अनुज कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता, एसआई अमित शर्मा, राघवेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल मुबारक अली, सुशील कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, सतीश कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह, चंद्रभान वर्मा, अशोक सिंह, शिवानंद सिंह, अखिलेश यादव आदि शामिल थे।