{"_id":"5fcf830a8ebc3e419d447a97","slug":"boy-returned-bag-full-of-jewelry-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, जेवरात से भरा बैग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, जेवरात से भरा बैग लौटाया
Tue, 08 Dec 2020 07:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Dec 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
गहने लौटाने के बाद हर तरफ लोग किशोर की तारीफ कर रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज इलाके के एक किशोर ने मंगलवार को ईमानदारी की मिसाल पेश की। उसने डेढ़ लाख के जेवरात से भरा बैग पुलिस के सामने महिला को लौटा दिया। कोतवाल मनोज राय ने उसे नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कोल्हुआ निवासी सत्येंद्र तिवारी की पत्नी मीनू शादी समारोह में शामिल होने अपने पिता के साथ सोमवार को आजमगढ़ स्थित मायके जा रही थीं। वह गांव से ऑटो से बड़हलगंज कस्बा पहुंचीं।
विज्ञापन
इस दौरान उनका जेवरात से भरा बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग को ऑटो के खलासी पटना चौराहा निवासी सुनील सोनकर (12) ने रख लिया और महिला की तलाश में जुट गया। उधर, बैग गायब होने की सूचना मीनू के पिता ऋषिकेश ने बड़हलगंज कोतवाली में दी।
विज्ञापन
मंगलवार को पटना चौराहा निवासी खलासी सुनील सोनकर ने सड़क पर ऋषिकेश को देखा तो उन्हें बैग सुरक्षित होने की जानकारी दी। इसके बाद सुनील बैग लेकर ऑटो मालिक निशा सोनकर के साथ थाने पहुंचा। वहां जेवरात से भरा बैग महिला को लौटा दिया गया।