{"_id":"61fb8b3b13853b3180106bf8","slug":"boy-head-broken-for-not-getting-egg-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अंडा न मिलने पर बालक का सिर फोड़ा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अंडा न मिलने पर बालक का सिर फोड़ा, केस दर्ज
Thu, 03 Feb 2022 01:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:29 PM IST
सार
इंस्पेक्टर अमित दुबे ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा क्षेत्र के हरसेवकपुर नंबर दो में उबला अंडा न देने पर मंगलवार रात मनबढ़ युवकों ने बालक का सिर फोड़ दिया। घायल हालत में उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हरसेवकपुर निवासी श्यामलाल अंडे की दुकान लगाता है। मंगलवार रात अंडे की दुकान पर गांव के ही हरेंद्र निषाद व रूदल निषाद पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों नशे में थे और उबला अंडा की मांग करने लगे।
विज्ञापन
श्यामलाल के छोटे भाई विकास (12) ने बताया कि उबला अंडा नहीं है, इसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि हरेंद्र निषाद व रूदल निषाद ने ईंट से विकास के सिर पर वार कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पिता हरिलाल की तहरीर पर पुलिस ने बलवा, मारपीट, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अमित दुबे ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।