{"_id":"619fa91bde4341663b6cfa33","slug":"boy-dead-after-leopard-attack-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: मां-बाप के सामने ही बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, हमले में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: मां-बाप के सामने ही बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, हमले में मौत
Thu, 25 Nov 2021 10:21 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:21 PM IST
सार
उत्तरी चौक रेंज के रेंजर मोहन सिंह ने बताया कि लोगों की जंगल के किनारे नहीं जाने के लिए सचेत किया गया है। मौके पर टीम पहुंची है। इस संबंध में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक बच्चा। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र के सेमरहवा टोला बरतानी में बृहस्पतिवार की शाम चार बजे खेत में माता-पिता के साथ पानी चलाने गए एक सात वर्षीय बालक को तेंदुए ने मार डाला। इस घटना में बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत है। ग्रामीण खेत की ओर से जाने से डर रहे हैं। वहीं, वन विभाग की ओर से लोगों को सचेत किया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम सेमरहवा गांव के बरतानी टोले के विनोद राजभर जंगल से सटे बांध के किनारे अपने गेंहू के खेत में पानी चला रहे थे। उनके साथ में सात वर्षीय बेटा छोटेलाल, पत्नी कुसमावती और मां इसरावती भी खेत पहुंची। सभी लोग काम करने में व्यस्त रहे। इस बीच अचानक जंगल से एक तेंदुआ आया।
विज्ञापन
छोटेलाल खेत में नाली से खरपतवार निकाल रहा था। वह पीछे देखा नहीं, इतने में तेंदुआ उसको पकड़ कर जंगल की तरफ भागने लगा तो वह जोर से चिल्लाया। इसके बाद उसकी मां कुसमावती ने देखा तो शोर मचाया और आवाज सुनकर ग्रामीण भी दौड़े। इतने में तेंदुआ तेजी से बालक को लेकर जंगल की ओर भागने लगा। गांव के लोग पीछा करते हुए आगे बढे़ तो वह कुछ दूर जंगल में जाने के बाद बालक को छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
गांव के लोग साहस करते हुए मौके पर पहुंचे तो बालक मृत पाया गया। घटना के बाद बालक के परिजन फफक पडे़। तेंदुआ द्वारा बालक के मारने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पाकर मौके पर प्रभारी निरीक्षक नौतनवां राजेश कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे। बालक को आंख के सामने छटपटाते हुए उसके परिजनों ने देखा, तेंदुआ उसे दबोच कर तेजी से भाग रहा था।
उत्तरी चौक रेंज के रेंजर मोहन सिंह ने बताया कि लोगों को जंगल के किनारे नहीं जाने के लिए सचेत किया गया है। मौके पर टीम पहुंची है। इस संबंध में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।