{"_id":"69e3f3ba9ed7b2a38d078190","slug":"both-were-injured-when-their-car-overturned-while-returning-from-varanasi-after-taking-the-exam-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1062-1294556-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 25 दिन बाद बुझीं दो जिंदगियां, सड़क हादसे के घाव ने ली चचेरे भाइयों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 25 दिन बाद बुझीं दो जिंदगियां, सड़क हादसे के घाव ने ली चचेरे भाइयों की जान
Sun, 19 Apr 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
बड़हलगंज (गोरखपुर)। एक सड़क हादसे ने 25 दिन बाद दो घरों के चिराग बुझा दिए। थाना क्षेत्र के सिधुआपार गांव में शनिवार को उस वक्त मातम छा गया, जब इलाज के दौरान दो चचेरे भाइयों ने दम तोड़ दिया। दोनों युवक गाजीपुर में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए थे और तब से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे।
परिजनों के अनुसार, 21 वर्षीय विवेक सिंह और 22 वर्षीय पीयूष सिंह वाराणसी से परीक्षा देकर कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक कार का टायर ब्लास्ट हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विवेक सिंह को तत्काल बनारस के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लगातार इलाज चल रहा था। करीब 25 दिन तक संघर्ष करने के बाद शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। वहीं पीयूष सिंह प्रारंभिक उपचार के बाद घर लौट आया था लेकिन दो दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे फिर से बनारस ले गए, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि दोनों युवक सिधुआपार में रहते थे, जबकि उनका पैतृक गांव खुटभार है। पीयूष अपने पिता डब्लू सिंह के साथ सिधुआपार में ही रहता था।