फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   border dispute stop crime keeping pace with non-districts

सीमा विवाद छोड़ गैर जनपदों से तालमेल बैठाकर रोकें अपराध

Sun, 21 Feb 2021 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
border dispute stop crime keeping pace with non-districts
सीमा विवाद छोड़ गैर जनपदों से तालमेल बैठाकर रोकें अपराध
विज्ञापन

गोरखपुर। एडीजी जोन अखिल कुमार ने कहा कि पुलिस सीमा विवाद छोड़कर घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों को जेल भेजने का काम करे। गैर जनपद की पुलिस से तालमेल हमेशा फायदेमंद रहता है। बदमाश किसी भी सूरत में न बचने पाएं, इसकी कार्ययोजना बनानी चाहिए। आपस में सूचनाओं का आदान-प्रदान होना चाहिए ताकि घटनाएं न हो सकें। अगर हो तो बदमाश तत्काल दबोच लिया जाए।
एडीजी जोन अखिल कुमार ने शनिवार को पुलिस अफसरों के साथ पहली बैठक की। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर अपराध रोका जाए। अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। इसका सकारात्मक संदेश जाता है। तटीय क्षेत्रों में संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अपराधियों, शराब माफिया व गो तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। अपराध नियंत्रण और अपराधियों को जेल भेजना प्राथमिकता में रहना चाहिए। फरार चल रहे आरोपितों या फिर अन्य मामलों के फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। नेपाल के सीमावर्ती जिलों महाराजगंज कुशीनगर में अभियान चलाकर शराब माफिया, गो तस्करों पर शिकंजा कसा जाए। प्रतिबंधित मादक पदार्थों जैसे शराब, अफीम, गांजा, चरस की तस्करी रोकनी है।
विज्ञापन

इससे जुड़े लोगों पर शिकंजा कसकर गिरोह को खत्म किया जाए। महाराजगंज, कुशीनगर देवरिया सहित गोरखपुर जोन के सभी पुलिस कप्तान आपस में समन्वय बनाकर काम करें। इससे अपराध और अपराधियों पर आसानी से प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकेगा। बैठक में प्रमुख रूप से आईजी रेंज राजेश डी मोडक, गोरखपुर डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार, देवरिया के एसपी श्रीपति मिश्रा, कुशीनगर के डीआईजी/एसपी बीके सिंह, महराजगंज के एसपी प्रदीप गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज राहुल भाटी व एडीजी के पेशकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed