{"_id":"60d06cdf8ebc3e0d927af182","slug":"booking-of-retiring-room-and-dormitory-of-gorakhpur-railway-station-to-start-again-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर रेलवे स्टेशन: यात्रियों को ठहरने के लिए भटकने की जरूरत नहीं, स्टेशन पर ही जल्द मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर रेलवे स्टेशन: यात्रियों को ठहरने के लिए भटकने की जरूरत नहीं, स्टेशन पर ही जल्द मिलेगी सुविधा
Mon, 21 Jun 2021 04:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Jun 2021 04:11 PM IST
सार
कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
Gorakhpur Railway station
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम और डारमेट्री की बुकिंग फिर से जल्द शुरू होने वाली है। इस बार सुविधाएं बढ़ गई हैं। यात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग करना होगा। बुक किये हुए कमरे में ठहरने के लिए यात्री को टिकट के साथ कोई भी पहचान पत्र दिखाना पड़ेगा।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से गोरखपुर जंक्शन पर रिटायरिंग रूम को सुसज्जित किया जा रहा है। पहले चरण में तीन रूम के अलावा पुरुषों के लिए 25 तथा महिलाओं के लिए छह डारमेट्री तैयार की गई है।
दूसरे चरण में बचे कमरों और डारमेट्री का कायाकल्प होगा। नाश्ता और भोजन के लिए यात्रियों को स्टेशन से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। आर्डर पर कमरे में ही पैक्ड ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
कोविड प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य
कोरोना के चलते आईआरसीटीसी की ओर से रिटायरिंग रूम और डारमेट्री की बुकिंग बंद कर दी गई थी। अब इसे खोला गया है। इसमें ठहरने वालों को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य होगा।
किराया (रुपये में)
एसी महाराजा रूम- तीन घंटे का 700, छह घंटे का 900, नौ घंटे का 1300, बारह घंटे का 1500, चौबीस घंटे का 2100, छत्तीस घंटे का 3000।
एसी डीलक्स रूम- तीन घंटे का 500, छह घंटे का 700, नौ घंटे का 900, बारह घंटे का 1200, चौबीस घंटे का 1500, छत्तीस घंटे का 2500 तथा 48 घंटे का 3000।
एसी डारमेट्री केबिन- तीन घंटे का 150, छह घंटे का 250, नौ घंटे का 350, बारह घंटे का 450, चौबीस घंटे का 600, छत्तीस घंटे का 800 तथा 48 घंटे का 990।