{"_id":"6ab59948781100cd85081624","slug":"bond-issuance-process-accelerates-team-of-bankers-visits-the-municipal-corporation-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1462367-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बॉन्ड जारी करने की प्रक्रिया तेज नगर निगम पहुंची बैंकर्स की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बॉन्ड जारी करने की प्रक्रिया तेज नगर निगम पहुंची बैंकर्स की टीम
Fri, 25 Sep 2026 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम की ओर से 80 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बॉन्ड से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए तीन सदस्यीय बैंकर्स की टीम बुधवार को नगर निगम पहुंची। टीम चार दिन तक निगम में रहकर जरूरी दस्तावेज और प्रपत्र सेबी के पास ऑनलाइन करेगी। इसके बाद बॉन्ड जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और करीब 20 दिन में नगर निगम को 80 करोड़ रुपये की रकम मिलेगी।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से बॉन्ड विशेषज्ञ अनुराग अरुण के साथ राज रानी भल्ला और एक अन्य सहयोगी निगम पहुंचे हैं। टीम दस्तावेजों को ऑनलाइन करने के साथ बॉन्ड जारी करने से जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया पूरी करेगी। इसके बाद बॉन्ड जारी किए जाएंगे। नगर निगम को बॉन्ड के लिए डबल ए रेटिंग मिल चुकी है। इससे 80 करोड़ रुपये की रकम पर निगम को अपेक्षाकृत कम ब्याज देना होगा। अधिकारियों के अनुसार इससे निगम पर वित्तीय बोझ कम रखने में मदद मिलेगी। नगर निगम के लेखाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि बॉन्ड से मिलने वाली रकम से जलकल भवन में व्यावसायिक काॅम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए तीन सदस्यीय टीम चार दिन रहकर प्रक्रिया पूरी करेगी। नगर निगम की योजना इस कॉम्प्लेक्स के माध्यम से आय बढ़ाने की भी है।