{"_id":"6210a9d4d0701e3f9a7a8f7c","slug":"bolero-at-high-speed-collided-with-truck-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: ट्रक में भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, छह गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: ट्रक में भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, छह गंभीर रूप से घायल
Sat, 19 Feb 2022 01:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:57 PM IST
सार
घायलों में बोलेरो चालक सुग्रीव यादव पुत्र विंध्याचल, दुर्ग विजय पुत्र गुलाब, सुजीत पासवान पुत्र भानु प्रकाश, जय राम पुत्र बृजेश, राम सिंह पुत्र बच्चन, दीपक पुत्र मुद्रिका गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
गोरखपुर में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के चनकापुर गांव के पास शुक्रवार बीती देर रात बोलेरो ने ट्रक को पीछे से ठोकर मार दी, जिससे बोलेरो में सवार छह लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के गौनर गांव से बरात बाघागाढ़ा के लिए गए थी। देर रात बरात वापस बाघा गाढ़ा से गवनर जा रहे थी। अभी बोलेरो चनकापुर के पास पहुंची थी कि आगे जा रहे ट्रक को बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में बोलेरो सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बोलेरो चालक सुग्रीव यादव पुत्र विंध्याचल, दुर्ग विजय पुत्र गुलाब, सुजीत पासवान पुत्र भानु प्रकाश, जय राम पुत्र बृजेश, राम सिंह पुत्र बच्चन, दीपक पुत्र मुद्रिका गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची जगदीशपुर पुलिस और पीआरवी ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन