फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Body of teenager missing for five days found in river; murder suspected.

Gorakhpur News: पांच दिन से लापता किशोर का शव नदी में मिला, हत्या की आशंका

Tue, 29 Sep 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 29 Sep 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Body of teenager missing for five days found in river; murder suspected.
गुलरिहा। पांच दिन से लापता 17 वर्षीय किशोर का शव सोमवार शाम शेषपुरवा गांव के पास चिलुआताल में उतराता मिला। शव काफी पुराना होने के कारण सड़-गल गया था। कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान मोहरीपुर निवासी प्रिंस निषाद के रूप में हुई। किशोर की मौत को लेकर परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहरीपुर मुख्य चौराहे के पास किराये के मकान में रह रहे नंदकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा प्रिंस निषाद 23 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे बेतियाहाता स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन को उसकी चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने कोचिंग सेंटर से संपर्क कर प्रिंस के बारे में जानकारी ली। वहां से बताया गया कि उस दिन उसकी परीक्षा थी लेकिन वह न तो कोचिंग सेंटर पहुंचा और न ही परीक्षा में शामिल हुआ। शाम करीब आठ बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर पिता ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर किशोर की तलाश की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस ने गुमशुदगी के मामले की जांच शुरू करते हुए किशोर के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाली। जांच में मोबाइल की अंतिम लोकेशन पीपीगंज मिली। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया जिससे पुलिस को आगे की जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस आसपास के मार्गों और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही थी। थान प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और किशोर के मोबाइल की गतिविधियों समेत अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
परिजन मोर्चरी हाउस पर कर रहे हंगामा
सोमवार रात परिवार वालों ने मोर्चरी हाउस पहुंचकर हंगामा कर दिया। उनकी मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द न्याय दिया जाए।

सूचना पर नदी से निकाला गया शव
सोमवार शाम डायल 112 पर सूचना मिली कि शेषपुरवा गांव के पास चिलुआताल में एक शव उतराता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही चिलुआताल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। कई दिन पुराना होने के कारण शव सड़-गल चुका था। कपड़ों की पहचान के आधार पर परिजनों ने शव को प्रिंस निषाद का बताया।

--
घर में मचा कोहराम
प्रिंस का शव मिलने की खबर जैसे ही परिजन को मिली, घर में कोहराम मच गया। बेटे की तलाश में कई दिनों से परेशान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोर की मौत की परिस्थितियों को लेकर परिवार के लोग सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed