फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Body of Prince missing for five days found in river

पांच दिन से लापता प्रिंस का मिला शव: कोचिंग के लिए घर से निकला था, नदी में मिली लाश, सड़-गल चुका है शरीर

Mon, 28 Sep 2026 10:10 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, गुलरिहा (गोरखपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलरिहा (गोरखपुर) Published by: Akash Dubey Updated Mon, 28 Sep 2026 10:10 PM IST
सार

पांच दिन से लापता 17 वर्षीय प्रिंस निषाद का शव सोमवार शाम चिलुआताल में मिला। परिजन ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू की।

विज्ञापन
Body of Prince missing for five days found in river
लापता प्रिंस का मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच दिन से लापता 17 वर्षीय किशोर का शव सोमवार शाम शेषपुरवा गांव के पास चिलुआताल में उतराता मिला। शव काफी पुराना होने के कारण सड़-गल गया था। कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान मोहरीपुर निवासी प्रिंस निषाद के रूप में हुई। किशोर की मौत को लेकर परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहरीपुर मुख्य चौराहे के पास किराये के मकान में रह रहे नंदकिशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा प्रिंस निषाद 23 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे बेतियाहाता स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन को उसकी चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने कोचिंग सेंटर से संपर्क कर प्रिंस के बारे में जानकारी ली। वहां से बताया गया कि उस दिन उसकी परीक्षा थी लेकिन वह न तो कोचिंग सेंटर पहुंचा और न ही परीक्षा में शामिल हुआ। शाम करीब आठ बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर पिता ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर किशोर की तलाश की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गुमशुदगी के मामले की जांच शुरू करते हुए किशोर के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाली। जांच में मोबाइल की अंतिम लोकेशन पीपीगंज मिली। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया जिससे पुलिस को आगे की जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस आसपास के मार्गों और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही थी। थान प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और किशोर के मोबाइल की गतिविधियों समेत अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन

सूचना पर नदी से निकाला गया शव
सोमवार शाम डायल 112 पर सूचना मिली कि शेषपुरवा गांव के पास चिलुआताल में एक शव उतराता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही चिलुआताल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। कई दिन पुराना होने के कारण शव सड़-गल चुका था। कपड़ों की पहचान के आधार पर परिजनों ने शव को प्रिंस निषाद का बताया।

घर में मचा कोहराम
प्रिंस का शव मिलने की खबर जैसे ही परिजन को मिली, घर में कोहराम मच गया। बेटे की तलाश में कई दिनों से परेशान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोर की मौत की परिस्थितियों को लेकर परिवार के लोग सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed