फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Body of passenger found in general coach of Avadh Express

Gorakhpur News: अवध एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिला यात्री का शव

Sun, 05 Nov 2023 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Body of passenger found in general coach of Avadh Express
- स्टेशन पर उतारे गए मृत यात्री के बैग में बांद्रा से गोंडा तक का टिकट था
विज्ञापन




- जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, एक घंटा 15 मिनट देर से गई ट्रेन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अवध एक्सप्रेस (बांद्रा) ट्रेन की जनरल बोगी में शनिवार को 40 वर्षीय युवक का शव मिला। किसी यात्री की सूचना पर जीआरपी व आरपीएफ टीम ने ट्रेन की बोगी से शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि शव बोगी के बाथरूम में था। बैग की तलाशी के दौरान उसके जेब से बांद्रा टर्मिनल (मुंबई) से गोंडा जंक्शन तक का टिकट था। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके चलते ट्रेन गोरखपुर जंक्शन से एक घंटे 15 मिनट की देरी से रवाना हुई।
त्योहार पर दिल्ली-मुंबई से आने वाली ट्रेनों में भीड़ बहुत है। बांद्रा टर्मिनल से चलने वाली अवध एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को ठसाठस थी। इंस्पेक्टर आरपीएफ दशरथ प्रसाद ने बताया कि सुबह 11.35 बजे ट्रेन के गोरखपुर स्टेशन पर आने की सूचना थी। आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही जनरल बोगी की तलाशी ली। बाथरूम में पड़े शव को बाहर निकाला गया। अभी उसकी पहचान भी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

-------
ट्रेन विलंब होने की वजह जानने के लिए परेशान रहे यात्री
अवध एक्सप्रेस का गोरखपुर जंक्शन पर 10 मिनट का स्टापेज है। यह ट्रेन गोरखपुर से नरकटियागंज रूट पर जाती है। ट्रेन के करीब 30 मिनट रुकने के बाद यात्री वजह जानने को परेशान हो गए। जब उन्हें जनरल कोच में शव मिलने की जानकारी हुई तो सन्न रह गए। लोग मृत व्यक्ति के बारे में जानने का प्रयास करते रहे। ट्रेन रवाना हुई तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed