{"_id":"66a88358f53b0b35ee0874da","slug":"body-of-a-teenager-was-exhumed-from-the-grave-after-27-days-in-gorakhpur-postmortem-will-be-conducted-2024-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मेडिकल शॉप संचालक ने लगाया था इंजेक्शन, हो गई थी मौत- 27 दिन बाद कब्र से निकला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मेडिकल शॉप संचालक ने लगाया था इंजेक्शन, हो गई थी मौत- 27 दिन बाद कब्र से निकला किशोर का शव
Tue, 30 Jul 2024 11:38 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:38 AM IST
सार
दो जुलाई को सिलहटा मुंडेरा लंगड़ा चौराहा निवासी दिलीप के 13 वर्षीय बेटे दीपक की मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। परिवार ने शव को गांव के बाहर ही खेत के पास दफनाया था। मेडिकल स्टोर संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
कब्र से शव को निकालते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
थाना क्षेत्र में किशोर की मौत के 27 दिन बाद सोमवार को कब्र से उसका शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
दो जुलाई को सिलहटा मुंडेरा लंगड़ा चौराहा निवासी दिलीप के 13 वर्षीय बेटे दीपक की मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। परिवार ने शव को गांव के बाहर ही खेत के पास दफनाया था। मेडिकल स्टोर संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
बता दें कि दो जुलाई को दीपक को बुखार हो गया था। परिजन उसे लंगड़ा चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर इलाज कराने लेकर गए थे। मेडिकल स्टोर संचालक क्षेत्र के राजी जगदीशपुर गांव निवासी जितेंद्र शर्मा और सचिन ने उसे कैप्सूल और गोली खिलाने के बाद एक इंजेक्शन लगाया था। जिससे उसके शरीर के बाएं हिस्से में लकवा मार दिया।
विज्ञापन
हालत बिगड़ता देख मेडिकल स्टोर संचालक ने दीपक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर परिजनों ने 18 हजार रुपये जमा किए फिर इलाज शुरू हुआ। थोड़ी ही देर में किशोर की मौत हो गई थी। दीपक के पिता की तहरीर पर मेडिकल स्टोर संचालक दोनों सगे भाइयों के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज किया था।