फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   blood donation camp orgnesed in jatashankar gurudwara gorakhpur

रक्तदान शिविर: कैंसर रोगियों की मदद को महादानियों ने बढ़ाया हाथ

Tue, 21 Jan 2020 09:52 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 21 Jan 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
blood donation camp orgnesed in jatashankar gurudwara gorakhpur
जटाशंकर गुरुद्वारा में पीड़ितों को समर्पित रक्तदान शिविर। - फोटो : अमर उजाला
जटाशंकर गुरुद्वारा और गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर पीड़ितों को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार को गुरुद्वारा परिसर में किया गया। खून की कमी से किसी की जान न जाए, इस खातिर कैंप में लोग आए और रक्तदान कर इंसानियत के साथ मानवता की मिसाल पेश की। 15 महादानियों ने शिविर में रक्तदान किया। अमर उजाला फाउंडेशन का शिविर के आयोजन में विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन


जटाशंकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में कर्मचारियों ने महादानियों का स्वागत, पंजीकरण, जांच आदि की औपचारिकता पूरी कराने के बाद उन्हें महादान के लिए ले गए। रक्तदान के बाद रक्तदाताओं को आराम कराने के साथ इन्हें अल्पाहार दिया गया। महादानियों ने ब्लड बैंक में अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराया और जरूरत के वक्त स्वैच्छिक रक्तदान का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन

पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू ने कहा कि हमारे गुरुओं ने सीख दी है, किसी से किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। जटाशंकर गुरुद्वारा के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने कहा कि हर महीने गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से शिविर का आयोजन कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाता है।

इनका रहा विशेष सहयोग
गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय ब्लड बैंक के डॉ. जेके मिश्रा की अगुवाई में नोडल अफसर राजीव तिवारी, विकास मिश्र, आदित्य शुक्ल, सर्वज्ञ तिवारी और उमेश शुक्ला, जटांशकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव कुलदीप सिंह अरोड़ा, गगन सहगल, मनोज आनंद, राजेंद्र सिंह, संतोष साहनी, अरविंद गुप्ता, आशीष आनंद, मनप्रीत सिंह उप्पल, दिलबाग सिंह और सुरेंद्र कौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed