फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Block head election 2021 seven blocks have elected unopposed and Election will be held in seven blocks In Kushinagar

ब्लॉक प्रमुख चुनाव: कुशीनगर में सात ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन तय, सात में एक से अधिक दावेदारों ने भरा पर्चा

Fri, 09 Jul 2021 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Jul 2021 01:46 PM IST
सार

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए गुरुवार को नामांकन के बाद हुई पर्चों की जांच, पर्चे वैध पाए गए। शनिवार को सुबह 11 बजे से मतदान व दोपहर बाद तीन बजे से होगी मतगणना।

विज्ञापन
Block head election 2021 seven blocks have elected unopposed and Election will be held in seven blocks In Kushinagar
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। इसके बाद पर्चों की जांच की गई। अब शुक्रवार को नाम वापसी का अवसर है। इसके बाद जरूरत पड़ने पर शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान और उसके बाद मतगणना होगी। कप्तानगंज समेत सात ब्लॉकों में एक-एक नामांकन ही होने के कारण यहां प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। पडरौना समेत शेष सात ब्लॉकों में एक से अधिक उम्मीदवार होने के चलते मतदान कराना पड़ेगा। तमकुही ब्लॉक को छोड़कर अन्य किसी ब्लॉक पर नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन


सदर ब्लॉक पडरौना में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष सिंह बहुगुणा के नामांकन के लिए छावनी स्थित एक होटल से कार्यकर्ता ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र, यूपी एग्रो के चेयरमैन राजेश्वर सिंह, अभय प्रताप सिंह, जिला महामंत्री संतोष दत्त राय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज सिंह, प्रदीप पांडेय, त्रिलोकी तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा की तरफ से दुलारी देवी ने नामांकन किया। इनके साथ एमएलसी रामअवध यादव, रामबालक दास त्यागी आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ संदीप कुमार वर्मा, कोतवाल अनुज कुमार सिंह, महिला एसओ तिलोत्मा त्रिपाठी समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


विशुनपुरा ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए सपा उम्मीदवार वीरेंद्र यादव और बीजेपी से विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने पर्चा दाखिल किया। यहां सपा उम्मीदवार के पिता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव ने भी पर्चा दाखिल किया। यहां सुरक्षा ब्यवस्था में एसओ जटहा बाजार नंदा प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोतीचक ब्लाक में पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय प्रदीप सिंह की पत्नी अर्चना सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। निर्धारित समय तक यहां केवल एक ही पर्चा दाखिल होने के कारण अर्चना सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय है। इस मौके पर बृज नारायण सिंह उर्फ भोला सिंह, राणा प्रताप राव, संजय सिंह मुन्ना, जुबेर अहमद, आकाश सिंह, धनंजय सिंह, रामू राव, इंद्रजीत सिंह, शिब्लू सिंह आदि मौजूद रहे।

खड्डा ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी और सांसद विजय दूबे के पुत्र शशांक दूबे ने दोपहर एक बजे नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में डॉ. निलेश मिश्रा, विवेकानन्द पांडेय, मनोज पांडेय, धर्मेंद्र राव, चंद्रप्रकाश तिवारी, प्रद्युम्न तिवारी, दुर्गेश वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, आनंद सिंह, राजू गुप्ता, कोमल जायसवाल आदि मौजूद रहे।

इसके तुरंत बाद सपा से घोषित उम्मीदवार भगवान दयाल गुप्ता ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। सपा प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, नथुनी कुशवाहा, इलियास अंसारी, विजय कुशवाहा, संजय यादव, मुन्ना राजभर, सरतेज यादव, नासिर लारी, धीरज सिंह, ज्योति देवी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रामकोला में सपा के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के लड़के दिग्विजय सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, इलियास अंसारी, पूर्व विधायक शंभू चौधरी, राजेश्वर गोविंद राव आदि उपस्थित रहे। यहां भाजपा के उम्मीदवार आशुतोष गोविंदराव ने पर्चा भरा। भाजपा की तरफ से विनय जयसवाल, फूल बदन कुशवाहा, अजय गोविंदराव शिशु, राहुल गोविंद राव आदि उपस्थित रहे। नामांकन के दौरान भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए सुबह से ही रामकोला ब्लॉक परिसर में सीओ खड्डा शिवाजी सिंह, एसओ डीके सिंह के साथ मौजूद रहे।  

नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में प्रमुख पद के लिए कुल चार पर्चे भरे गये। यहां से भाजपा उम्मीदवार बिंदू देवी पत्नी शेषनाथ यादव ने विधायक जटाशंकर त्रिपाठी की मौजूदगी में पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा शकुंतला देवी, विनीता देवी व जूही देवी ने भी पर्चा दाखिल किया। एआरओ उदयप्रकाश मिश्र ने बताया कि यहां कुल 13 सेट पर्चे बिके थे जिसमें से चार सेट पर्चे दाखिल हुए हैं। 

कसया ब्लॉक में तीन दावेदारों ने दो-दो प्रतियों में नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा उम्मीदवार अंजू जायसवाल ने विधायक रजनी कांत मणि त्रिपाठी के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं सपा उम्मीदवार रीना यादव ने पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी की अगुवाई में पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार रोहित कुमार सिंह ने भी नामांकन पत्र भरा। 

सेवरही में भारी गहमा गहमी के बीच भाजपा प्रत्याशी अन्नू तिवारी पत्नी धनंजय तिवारी ने अपना पर्चा भरा। निर्धारित समय तक यहां कोई दूसरा पर्चा नहीं भरा गया। अन्नू का निर्विरोध निर्वाचन तय है। नामांकन के दौरान पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी, केन यूनियन के चेयरमैन धीरेंद्र कुमार राय, सुरेंद्र राय, कृष्णमुरारी तिवारी, अवधकिशोर तिवारी, संजय तिवारी, अवधेश राय, हरेन्द्र मिश्र, सुनील मिश्र, संजय तिवारी, बादशाह राय, रजनीश राय, रमेशचंद्र सिंह, बच्चा सिंह, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

तमकुहीराज में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा उम्मीदवार अनुराधा राय ने अपना एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल किया। अन्य किसी का पर्चे दाखिला दाखिल नहीं होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। इस दौरान एसडीएम एआर फारुकी, सीओ फूलचंद कनौजिया, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख गुड्डू राय उर्फ वशिष्ठराय, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय राय, एडीओ पंचायत शिव शंकर पांडेय, एसओ तरयासुजान कपिल देव चौधरी आदि मौजूद रहे।

कप्तानगंज में प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक व गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह के पुत्र विशाल सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। पत्नी अनामिका सिंह और शारदा साहनी के साथ ब्लाक में पहुंचकर नामांकन पत्र भरा। विशाल का एकल पर्चा होने के चलते यहां भी निर्विरोध निर्वाचन तय है।

इस दौरान तहसीलदार अहमद फरीद खान, बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी, हियुवा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना, मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिशंकर सिंह, दिनेश सिंह, मनोज सिंह, मुकुल प्रताप सिंह, शकुन सिंह, विजय  कन्नौजिया, बैजनाथ गुप्ता, विशाल सिंह रानू अग्रहरी, आनंद रौनियार, गौतम सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद रहे। 

फाजिलनगर में भाजपा उम्मीदवार उर्मिला देवी ने नामांकन दाखिल किया। इनका भी एक ही नामांकन होने के चलते निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। यहां प्रमुख पद के लिए दो दावेदार मैदान में थे लेकिन भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद उर्मिला देवी ही इकलौती उम्मीदवार बची थीं। इस दौरान फाजिलनगर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, राजेश जायसवाल, अजय राय, पूर्व प्रधान विनय तिवारी, दिनेश सिंह, ब्रजेश पांडेय, मनीष तिवारी, अवधेश सिंह, संजय लाल श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed