फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Blankets pillows and sheets started being found in AC coaches of trains

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: ट्रेनों के एसी कोच में मिलने लगा कंबल, तकिया व चादर

Tue, 22 Mar 2022 03:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Mar 2022 03:42 PM IST
सार

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे की 54 ट्रेनों के 78 रेकों में यात्रियों को बेडरोल दिया जाता है। हाल के दिनों में इन ट्रेनों में वातानुकूलित कोचों की संख्या में वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
Blankets pillows and sheets started being found in AC coaches of trains
रेलवे समाचार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनों के एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को सोमवार से बेडरोल (कंबल, चादर और तकिया) मिलने लगा। गोरखपुर जंक्शन से यह सुविधा 24 मार्च से शुरू होगी।

विज्ञापन


पहली ट्रेन गोरखधाम एक्सप्रेस होगी, जिसमें बेडरोल दिए जाएंगे। पहले चरण में एनईआर की 26 जोड़ी ट्रेनों में से गोरखपुर से चलने वाली छह ट्रेनों में कंबल-चादर देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते बीते दो वर्ष से ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों से पर्दा एवं लिनेन आपूर्ति कार्य को बंद कर दिया गया था। रेलवे बोर्ड के निर्देश आने के बाद रेल प्रशासन ने बेडरोल देने की व्यवस्था शुरू की है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे की 54 ट्रेनों के 78 रेकों में यात्रियों को बेडरोल दिया जाता है। हाल के दिनों में इन ट्रेनों में वातानुकूलित कोचों की संख्या में वृद्धि हुई है। ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें भी अब चलेंगी। इसे ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन पर्याप्त मात्रा में साफ-सुथरे चादर, तकिया, तकिया कवर, तौलिया एवं कंबल की व्यवस्था में जुट गया है। 21 मार्च से दो ट्रेनों में बेडरोल दिए जाने लगे हैं, धीरे-धीरे अन्य ट्रेनों में भी व्यवस्था शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 मार्च से

  • 15159/15160 छपरा-दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस
  • 12559/12560 बनारस-नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस


24 मार्च से

  • 12555/12556 गोरखपुर-हिसार-गोरखपुर एक्सप्रेस
  • 15011/15012 लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस
  • 12529/12530 लखनऊ-पाटलीपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस
  • 12533/12534 लखनऊ-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस


28 मार्च से

  • 22536/22535 बनारस-रामेश्वरम-बनारस एक्सप्रेस
  • 12581/12582 बनारस-नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस
  • 15013/15014 काठगोदाम-जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस
  • 25013/25014 रामनगर-जैसलमेर-रामनगर एक्सप्रेस
  • 15055/15056 रामनगर-आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस
  • 15073/15074 टनकपुर-सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस
  • 15075/15076 टनकपुर-शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस


01 अप्रैल से

  • 22531/22532 छपरा-मथुरा-छपरा एक्सप्रेस
  • 11513/11514 छपरा कचहरी-गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस
  • 15115/15116 छपरा-दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस
  • 15127/15128 बनारस-नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस
  • 12537/12538 बनारस-मुजफ्फरपुर-बनारस एक्सप्रेस
  • 15117/15118 बनारस-जबलपुर-बनारस एक्सप्रेस
  • 15025/15026 मऊ-आनंद विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस
  • 15057/15058 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस
  • 22539/22540 मऊ-आनंद विहार टर्मिनस-मऊ एक्सप्रेस

 

  • 15 अप्रैल से
  • 22537/22538 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस
  • 15018/15017 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस
  • 12571/12572 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस
  • 12595/12596 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed