{"_id":"6a8549cfdaafe5715e0f9e28","slug":"blanket-factory-watchman-shot-in-the-chest-in-gorakhpur-condition-critical-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कंबल फैक्टरी के चौकीदार के सीने में लगी गोली, हालत गंभीर; लूट के इरादे से वारदात किए जाने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कंबल फैक्टरी के चौकीदार के सीने में लगी गोली, हालत गंभीर; लूट के इरादे से वारदात किए जाने की चर्चा
Wed, 19 Aug 2026 11:46 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:46 AM IST
सार
गोरखपुर में कंबल फैक्टरी के चौकीदार के सीने में गोली लगी मिली है। चौकीदार की हालत गंभीर है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक को गोली किसने और किन परिस्थितियों में मारी।
विज्ञापन
Blanket factory watchman shot
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरखपुर के खजनी थाना इलाके स्थित एक कंबल फैक्टरी में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां चौकीदार के रूप में काम करने वाले युवक के सीने में गोली लगी हुई मिली। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
घायल की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार स्थित मानस विहार कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय रोहन सिंह पुत्र भगवान सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहन खजनी क्षेत्र की एक कंबल फैक्टरी में चौकीदार का काम करता है।
बुधवार को फैक्टरी परिसर में रोहन के सीने में गोली लगने की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Trending Videos
घटना की सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक को गोली किसने और किन परिस्थितियों में मारी।
घटना को लेकर लूट के इरादे से वारदात किए जाने की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पुलिस अधिकारी घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।
घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है। पुलिस का कहना है कि घायल युवक के बयान और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।