फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP won Khajni vidhan sabha seat in last two elections

खजनी विधानसभा: सुरक्षित सीट पर बजा भाजपा का डंका, पिछले दो चुनावों में मिली है जीत

Fri, 28 Jan 2022 01:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Jan 2022 01:17 PM IST
सार

कांग्रेस ने चुनाव मैदान में रजनी देवी को उतारा है। बसपा ने विद्यासागर उर्फ छोटू पर दांव लगाया है। भाजपा व सपा ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं।

विज्ञापन
BJP won Khajni vidhan sabha seat in last two elections
भाजपा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आंकड़ों को देखें तो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित खजनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का डंका बज रहा है। बसपा जीत के लिए तरस रही है तो सपा तीसरे पायदान से ऊपर नहीं आ पा रही है। 2017 में सपा-कांग्रेस ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन कुछ बदला नहीं। इससे पहले के चुनाव में कांग्रेस चौथे पायदान पर थी। पार्टी को 5.49 फीसदी वोट मिले थे।

विज्ञापन


प्रमुख राजनीतिक दल खजनी विधानसभा क्षेत्र की चुनावी तैयारी में जुटे हैं। कांग्रेस ने चुनाव मैदान में रजनी देवी को उतारा है। बसपा ने विद्यासागर उर्फ छोटू पर दांव लगाया है। भाजपा व सपा ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा के वर्तमान विधायक संत प्रसाद तीसरी बार चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं। वह खजनी विधानसभा क्षेत्र से 2012 में भी चुनाव जीते थे।

विज्ञापन

2022 के विधानसभा चुनाव में मतदाता

  • कुल मतदाता 3,75,491
  • पुरुष 2,03,570
  • महिला 1,71,910
  • थर्ड जेंडर 11

विधानसभा चुनाव (2017 ) कुल मतदान 51.52 फीसदी

पार्टी    मिले मत    फीसदी
भाजपा    71,492    38.2
बसपा    51,413    27.78
सपा- कांग्रेस (संयुक्त प्रत्याशी)    42,082    22.66
निषाद पार्टी    11,289    6.08

 

20 हजार वोटों के अंतर से मिली थी भाजपा को जीत

2017 में 3,64,495 मतदाताओं को वोट डालना था, लेकिन 1,87,798 मतदाता ही बूथों तक पहुंचे। 2,085 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया था। 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। भाजपा, बसपा और सपा को छोड़ दें तो ज्यादातर प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। चुनाव में भाजपा को 20,009 वोटों के अंतर से जीत मिली थी।


विधानसभा चुनाव (2012) कुल मतदान 50.49 फीसदी

पार्टी    मिले मत    फीसदी
भाजपा    57,920    35.09
बसपा    48,484    29.37
सपा    30,153    18.27
कांग्रेस    9,067    5.49

भाजपा को 9,436 वोटों के अंतर से मिली थी जीत

2012 में 3,25,282 मतदाता थे। इनमें से 1,65,073 मतदाताओं ने वोट डाला था। भाजपा को 9,436 वोटों के अंतर से जीत मिली थी।

 

नेताओं ने क्या कहा

मोदी-योगी की जोड़ी ने शोषितों, वंचितों के लिए बहुत काम किया है। पक्का मकान, शौचालय, निशुल्क राशन, सम्मान निधि दिया है। इससे क्षेत्र की जनता खुश है। तीसरी बार भी जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिलेगा। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा विकास की राजनीति करती है। विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ रही है। - विश्वजितांशु सिंह आशु, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा।

कांग्रेस ने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। इसका फायदा चुनाव में मिलेगा। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की नीतियों से जनता उत्साहित है। इस बार बदलाव का मन बना है। जनता बड़े अंतर से पार्टी को जीत दिलाएगी। भाजपा सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है। - निर्मला पासवान, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस।

पार्टी की चुनावी तैयारी पूरी है। विधानसभा क्षेत्र का संगठन दिन-रात काम कर रहा है। सुरक्षित सीट पर सपा को अच्छा समर्थन मिल रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से सब संतुष्ट हैं। जो वादे किए हैं, सरकार बनने के बाद उसे पूरा भी करेंगे। यूपी की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। - अवधेश यादव, जिलाध्यक्ष, सपा।

बसपा का अपना जनाधार है। पार्टी किसी दूसरे दल के सहारे चुनाव नहीं लड़ रही है। खजनी में पार्टी की चुनावी तैयारी बहुत अच्छी है। इस बार जनता बदलाव लाएगी। पिछले दो चुनावों में बसपा का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस बार प्रत्याशी के नाम का एलान पहले ही हो चुका है। अब एक-एक मतदाता से संपर्क पर जोर दिया जा रहा है।   -अमर चंद्र दुबे, सेक्टर संयोजक, बसपा गोरखपुर मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed