फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP will issue a resolution letter for the municipal elections

Gorakhpur: नगर निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी करेगी भाजपा, सीएम योगी बोले- विकास होगा मुद्दा

Wed, 19 Apr 2023 08:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 19 Apr 2023 08:43 PM IST
सार

सीएम योगी ने अब तक हुई चुनावी तैयारियों का हाल जाना और जीत के लिए जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा  विकास और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
BJP will issue a resolution letter for the municipal elections
सीएम योगी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोरखपुर मंडल के चारों जिलों को मिलाकर एक नगर निगम, 7 नगर पालिका व 44 नगर पंचायतों के चुनाव में बीजेपी का परचम फहराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक के बाद एक पांच बैठकें कीं। इनमें से जिलेवार चार बैठक पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा में हुई जबकि गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र की बैठक सिविल लाइंस स्थित आशीष मैरेज हाल (गोरखपुर क्लब परिसर) में हुई। सभी बैठकों में सीएम योगी ने अब तक हुई चुनावी तैयारियों का हाल जाना और जीत के लिए जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारे पास कानून व्यवस्था और विकास का बेहद मजबूत आधार है। भाजपा इसी मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। इसलिए सिर्फ हर निकाय प्रमुख पद पर ही जीत दर्ज करने पर ही केंद्रित नहीं होना है बल्कि सभी निकायों में भाजपा के स्पष्ट बहुमत का बोर्ड बनवाने पर भी गंभीरता से ध्यान देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए भी भाजपा संकल्प पत्र जारी करेगी। उन्होंने सभी भाजपा प्रत्याशियों को विजय हासिल करने की शुभकामनाएं भी दीं। 

विज्ञापन

दोपहर एक बजे से शुरू बैठकों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री ने एक-एक घण्टे कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया और गोरखपुर जिलों के नगर निकायों में अब तक हुई चुनावी तैयारियों की जिलेवार चुनाव संचालन समिति के लोगों विस्तार से जानकारी ली। ये सभी बैठकें भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर हुईं। इन बैठकों के बाद सीएम आशीष मैरेज हाल में पांचवीं बैठक करने पहुंचे। यह बैठक गोरखपुर नगर निगम चुनाव पर केंद्रित रही। बैठकों में प्रत्याशियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के बाद सीएम योगी ने कहा कि इस बार के नगर निकाय चुनाव में आपके साथ भाजपा की डबल इंजन सरकार की ताकत है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि इस चुनाव में एक और इंजन जोड़कर हर निकाय क्षेत्र में ट्रिपल इंजन सरकार का गठन करना है। जनता के बीच यह संदेश स्पष्ट होना चाहिए कि ट्रिपल इंजन सरकार विकास और जनकल्याण को बुलेट ट्रेन की रफ्तार देने की गारंटी होगी। उन्होंने कहा कि सभी निकायों में अभूतपूर्व विकास कार्यों व जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों की वृहद सूची है। जन संवाद स्थापित कर सरकार की उपलब्धियों को परिणाम में परिलक्षित करने की जिम्मेदारी से हर एक कार्यकर्ता को जुड़ना होगा।

विज्ञापन

कानून व्यवस्था और विकास ही मुद्दा
बैठकों में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि चुनाव में मजबूत कानून व्यवस्था और बिना भेदभाव विकास, जनकल्याण ही मुद्दा होगा। हमें सिर्फ इस पर ही ध्यान देना है। सुरक्षा के माहौल में खूब विकास हो रहा है और सभी पात्रों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यह जनता खुद देख रही है। कानून व्यवस्था और विकास के मुद्दे के साथ जनता के बीच बने रहना है। 

निकायों में और विकास लाएगा कमल निशान

सीएम योगी ने कहा कि चुनाव के दौरान लोगों को यह बताएं कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार ने क्या किया है और क्या कर रही है? यह संदेश स्पष्ट होना चाहिए कि कमल निशान जीतेगा तो और विकास लेकर आएगा। एक-एक योजना की उपलब्धि सब तक पहुंचनी चाहिए। 
 

विधानसभा चुनाव में गोरखपुर मंडल का परिणाम रहा शत प्रतिशत, अब निकाय की बारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में मौजूद लोगों में जोश भरते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में गोरखपुर मंडल का परिणाम करीब शत प्रतिशत रहा। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों के बल पर अब निकाय चुनाव में भी इसी तरह का परिणाम आएगा। हर निकाय में चेयरमैन और बहुमत का बोर्ड भी भाजपा का बनाना है। जनहित में ऐसा होना जरूरी भी है। इसलिए सभी को बिना रुके, बिना थके, बिना डिगे सतत अपने लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ते रहना है।

गोरखपुर मंडल से शुरू हुई निकाय चुनाव की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारी बैठकों का क्रम आज गोरखपुर मंडल से शुरू हुआ है। यहां प्रथम चरण में 4 मई को मतदान होना है। इसके मद्देजर हमें तेजी दिखानी होगी।


बिना भेदभाव विकास, हर पात्र को योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप नए नगर निकायों का सृजन किया है। कई पुरानी निकायों का सीमा विस्तार किया है। इसके साथ ही बिना भेदभाव विकास की अनेक योजनाओं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर एक तबके तक पहुंचाया गया है। एक-एक नगर निकाय में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से हजारों गरीबों के पक्के मकान बनाए गए हैं। अमृत योजना से शुद्ध पेयजल के लिए नल के कनेक्शन दिए गए। सीएम योगी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बड़े पैमाने पर व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। नगरीय क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था की गई। पटरी कारोबारियों की समृद्धि के लिए पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिलाया गया। शहरी आजीविका मिशन से स्वयं सहायता समूहों और लघु उद्यमों को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई गई। बेसहारा गोवंश के लिए गोआश्रय स्थल खोले गए। अंत्येष्टि स्थल पर सुविधाओं का विकास किया गया। इतना ही नहीं, नवसृजित व विस्तारित निकायों में सीएम नगर सृजन योजना से अनेक विकास कार्य भी शुरू किए गए।
 

हर मतदाता को मतदान के लिए करें प्रेरित

मुख्यमंत्री ने कहा निकाय क्षेत्र की जनता अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस कर रही है। हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने-अपने क्षेत्र में हर मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करें। चुनाव प्रचार के साथ ही मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का अभियान भी सतत चलते रहना चाहिए। अधिकाधिक मतदान लोकतंत्र की समृद्धि के लिए भी आवश्यक है। गर्मी होने के बावजूद मतदान प्रतिशत बढ़ाने में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। 

सुबह-शाम वार्ड में जनसंपर्क, दोपहर करें टोली संवाद

सीएम योगी ने चुनाव में जीत का फॉर्मूला समझाते हुए जनसंर्पक और संवाद पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए वार्डों में सभी प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी सुबह-शाम डोर टू डोर जनसंर्पक करें। दोपहर में सामाजिक टोली के रूप में अलग अलग वर्गों यथा अधिवक्ता, शिक्षक, चिकित्सक, व्यापारी, उद्यमी आदि के साथ बैठक कर संवाद करें। कोई भी समुदाय छूटना नहीं चाहिए। हर व्यक्ति तक मजबूत कानून व्यवस्था और विकास से आए बदलाव का संदेश पहुंचना चाहिए। 

सांसद-विधायक जिताएं अपने निकाय क्षेत्र, ग्रामीण कार्यकर्ताओं को भी लगाएं

बैठकों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं। हर कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने सभी सांसदों, विधायकों को एक तरह से लक्ष्य देते हुए कहा कि सांसद-विधायक अपने अपने क्षेत्र के निकाय में पार्टी प्रत्याशी की जीत दर्ज कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने संगठन पदाधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को भी निकाय चुनाव में लगाकर उन्हें जिम्मेदारी दी जाए। 

पांच बैठकों में इन निकाय क्षेत्रों के लिए बनी रणनीति

गोरखपुर नगर निगम, गोरखपुर की 11 नगर पंचायत, कुशीनगर में 3 नगर पालिका, कुशीनगर में 10 नगर पंचायत, महराजगंज में 2 नगर पालिका, महराजगंज में 8 नगर पंचायत, देवरिया में 2 नगर पालिका व देवरिया में 15 नगर पंचायत।

बैठकों में ये रहे मौजूद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन वाली सभी बैठकों में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी अनूप गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, निकाय चुनाव क्षेत्रीय संयोजक विश्वजितांशु सिंह आशु मौजूद रहे। इसके अलावा जिलेवार बैठकों में संबंधित जिले के सांसद, सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रत्याशीगण, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, निकाय संयोजक, निकाय प्रभारी, निकाय चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed