फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP state vice president and in-charge of Yuva Morcha Pankaj Singh visit Gorakhpur

मिशन 2022: गोरखपुर में बोले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, जीत में युवाओं की भूमिका प्रमुख होगी

Tue, 17 Aug 2021 08:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Aug 2021 08:47 PM IST
सार

पंकज ने कहा कि भाजपा की जीत में उनकी भूमिका प्रमुख होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम कर रहे हैं। यूपी के साढ़े चार लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है।

विज्ञापन
BJP state vice president and in-charge of Yuva Morcha Pankaj Singh visit Gorakhpur
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व युवा मोर्चा के प्रभारी पंकज सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व युवा मोर्चा के प्रभारी पंकज सिंह ने मंगलवार को युवाओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। गोरखपुर क्लब सभागार में पंकज ने कहा कि भाजपा की जीत में उनकी भूमिका प्रमुख होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम कर रहे हैं। यूपी के साढ़े चार लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। इसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जाना चाहिए। सरकारी महकमों में नियुक्तियों का सिलसिला अभी जारी है।

विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) गोरखपुर क्षेत्र की तरफ से मंगलवार को गोरखपुर क्लब सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका उद्धाटन युवा मोर्चा के प्रभारी पंकज सिंह, सह प्रभारी सुभाष यदुवंश व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने किया। इसी बीच पंकज सिंह ने विपक्ष को निशाने पर लिया और कहा कि विपक्ष की राजनीति मुद्दाविहीन है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री हर जरूरतमंद को राशन, बिजली, पानी, घर, शौचालय व गैस मुहैया करा रहे हैं। चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ा रहे हैं। विकास की राह पर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूपी के युवाओं में अच्छाई व सकारात्मकता को परखने की ताकत सबसे ज्यादा है। जोश व ऊर्जा से भरपूर युवाओं के दम पर ही दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष यदुवंश ने कहा कि भाजपा सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा है। विकास व उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाएंगे। प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा यूपी में सरकार बनाएंगे। डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजयुमो भविष्य की भाजपा है। इस देश की धरोहर है।


प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े व युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 350 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है। इसे युवा साकार बनाएंगे। इस मौके पर प्रदीप शुक्ला, विश्वजितांशु सिंह आशु, शिवेंद्र शाही, दीपक मल्ल, अखिलदेव त्रिपाठी, मनमोहन सिंह अप्पू, मुकेश सिंह, सूरज राय, विद्यामणि सिंह, विश्व प्रताप सिंह विशु, रंजीत सिंह श्रीनेत, अंबिकेश दुबे, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अभिषेक मिश्रा, दिलीप मिश्रा, दुर्गेश बजाज मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed