फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP State Vice President AK Sharma attacked on opposition in Gorakhpur

गोरखपुर में बोले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा: यूपी में परिवारवाद, जातिवाद नहीं, विकास की राजनीति जीतेगी

Sun, 19 Sep 2021 09:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Sep 2021 09:35 AM IST
सार

भाजपा के प्रबुद्धजनों के सम्मेलन में विवाद हो गया है। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा ने जो कैलेंडर बंटवाया, उसमें मुख्यमंत्री योगी का नाम व फोटो नहीं है। इसपर प्रबुद्धजनों ने कड़ी नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
BJP State Vice President AK Sharma attacked on opposition in Gorakhpur
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा गोरखनाथ मंदिर में भ्रमण करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा ने शनिवार को विपक्ष पर हमला बोला और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में विकास के नाम पर वोट पड़ेगा। परिवारवाद व जातिवाद को बढ़ावा देने वाले राजनीतिक दलों की करतूत जनता जान चुकी है।

विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष शनिवार को गोरखपुर आए। पहले सहजनवां, फिर नौसड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उपाध्यक्ष ने गोरखनाथ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन भी किया। गीता प्रेस भी गए। अलहदादपुर स्थित पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्गीय उपेंद्र दत्त शुक्ल के आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की हैि। इसके बाद एके शर्मा ने पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्धजनों के सम्मेलन में हिस्सा लिया। विधायक महेंद्र पाल सिंह ने भी भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई है। समारोह में पूर्व जिला जज ब्रजेश कुमार पांडेय, पवन जोशी, प्रधानाचार्य बागीश मिश्र, मनोज कुमार शुक्ल, मदन मोहन पांडेय, चंदन जायसवाल, संतोष कुमार उपाध्याय, विनय कुमार सिंह, राजेश कुमार जायसवाल, जनार्दन जायसवाल, रवि राम मौजूद रहे।
विज्ञापन


कैलेंडर से मुख्यमंत्री की फोटो व नाम गायब, प्रबुद्धजनों ने जताई नाराजगी
भाजपा के प्रबुद्धजनों के सम्मेलन में विवाद हो गया है। पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा ने जो कैलेंडर बंटवाया है, उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम व फोटो नहीं है। कैलेंडर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एके शर्मा की फोटो है। इसपर प्रबुद्धजनों ने कड़ी नाराजगी जताई है। साफ कहा कि गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री का गोरखपुर में सम्मान है। यह कृत्य प्रबुद्धजनों के अपमान जैसा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  प्रधानाचार्य बागीश मिश्र, महेंद्र तिवारी, पवन जोशी ने कहा कि कैलेंडर में प्रधानमंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की फोटो का होना स्वाभाविक है लेकिन गोरक्षपीठाधीश्वर व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ की भी फोटो होनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने भी जताई नाराजगी
मुख्यमंत्री की फोटो व नाम गायब देखकर गोरखपुर के भाजपा नेताओं ने भी नाराजगी जताई। साथ ही इस कृत्य को भाजपा की संस्कृति के खिलाफ बताया। इसी का नतीजा रहा कि पार्टी की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई के ज्यादातर नेताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष के कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed