फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP state president received a rousing welcome at more than 13 places in the city.

Gorakhpur News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का शहर में 13 से ज्यादा जगहों पर हुआ जोरदार स्वागत

Sat, 01 Aug 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
BJP state president received a rousing welcome at more than 13 places in the city.
गोलघर काली मंदिर  में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत करते पार्षद मनु जायसवाल व अन्य  । संव
- प्रदेश अध्यक्ष ने सदर अस्पताल के मरीजों को बांटे फल
विज्ञापन

- प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान से उनके आवास पर मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के गोरखपुर क्षेत्र में तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को भी शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को गोरखपुर जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल बांटे और उनका हाल चाल पूछा। प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान से उनके आवास पर मुलाकात करने के बाद दोपहर बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र महराजगंज के लिए रवाना हुए।

मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरित किया। साथ ही शास्त्री चौक स्थित शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा टाउनहॉल स्थित गांधी प्रतिमा, आंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव आंबेडकर और गोलघर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गोलघर स्थित काली मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद असुरन चौक स्थित जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान के मेडिकल कॉलेज स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान शहर के विभिन्न चौराहों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालों और ढोल- नगाड़ों से स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दोपहर 12 बजे के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान के मेडिकल कॉलेज स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, साकेत सिंह सोनू, छट्ठेलाल निगम, संजीव राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजितांशु सिंह आशू, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, राहुल श्रीवास्तव, रणविजय शाही, जितेंद्र चौधरी जीतू, राहुल श्रीवास्तव, डॉ. नवीन पांडेय बच्चा, सौरभ श्रीवास्तव, पवन यादव, समद गुफरान साजू पार्षद, सिद्धांतों घोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

गोरखपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का रेलवे म्यूजियम के सामने बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने समर्थकों के साथ पंकज चौधरी का स्वागत किया। वहीं लाल डिग्गी स्थित पेट्रोल पंप पर व्यापारियों ने स्वागत किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed