फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP starts review of lost seats and less votes, signs of change in the organization

Gorakhpur News: हारी सीटों और कम वोट की भाजपा ने शुरू कराई समीक्षा, संगठन में बदलाव के संकेत

Fri, 06 Sep 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
BJP starts review of lost seats and less votes, signs of change in the organization
- मतगणना के बाद पार्टी में महानगर, जिला स्तर पर समीक्षा होने लगी, जुलाई में गिरेगी गाज
विज्ञापन

- गोरखपुर-बस्ती मंडल की नौ में से तीन सीटों पर मिली है हार, बांसगांव, गोरखपुर व महराजगंज में खराब प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव में गोरखपुर-बस्ती मंडल की तीन सीटें हारने और बांसगांव सहित सभी सीटों पर जीत का अंतर बहुत कम होने की समीक्षा भाजपा में शुरू हो गई। चुनाव में पार्टी की ओर से बनाए गए सभी प्रेक्षकों से पूरा ब्योरा ले लिया गया है। बूथ से लेकर मंडल स्तर की समीक्षा के बाद कार्यकर्ताओं से भी फीड बैक लिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के आने के बाद संगठन में भारी फेरबदल हो सकता है। कुछ पदाधिकारियों पर गाज भी गिर सकती है।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी उम्मीदवारों को मिले कम मतों की समीक्षा शुरू करा दी है। गोरखपुर-बस्ती मंडल की नौ लोकसभा सीटों में से बस्ती, संतकबीरनगर और सलेमपुर में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, बांसगांव संसदीय सीट हारते-हारते बची। इसके अलावा गोरखपुर, महराजगंज और देवरिया में जीत का अंतर बहुत कम रहा। पार्टी की ओर से बूथ से लेकर मंडल स्तर पर जिम्मेदारी तय की गई थी। साथ ही बड़े पदाधिकारियों को समन्वय के लिए लगाया गया था। पार्टी ने प्रत्याशियों से भी फीड बैक लिया है। उनके संगठन से समन्वय और कमी के बारे में पूछा गया है। पार्टी सूत्रों की माने तो केंद्र में सरकार के मंत्रिमंडल के गठन के बाद जवाबदेही तय की जाएगी। इसके पहले समीक्षा करा ली जाएगी।
विज्ञापन

-

विधानसभावार बनाए प्रेक्षकों से भी ली जाएगी रिपोर्ट

गोरखपुर। भाजपा ने चुनाव को लेकर विधानसभावार प्रेक्षक बनाए थे। जिनके पास विधानसभा में पड़े मतों को पूरा आंकड़ा है। उन्हें एक रजिस्टर मुहैया कराया गया था जिसमें बूथों पर किस दल के प्रत्याशी को कितना मत मिला, इसका ब्यौरा है। इन प्रेक्षकों से भी रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

कोट
संगठन स्तर पर चुनाव की समीक्षा कराकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसमें हार और कम मिले वोट की वजह को भी रखा जाएगा। प्रदेश नेतृत्व से रिपोर्ट अगर मांगी जाती है तो आंकड़ों के साथ भेजा जाएगा। अभी सभी लोग केंद्र में सरकार बनने का उल्लास मना रहे हैं।

सहजनानंद राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed