फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP showed strength through Jan Vishwas Yatra

यूपी चुनाव 2022: भाजपा ने जन विश्वास यात्रा से दिखाई ताकत, जनसभा कर गिनाई उपलब्धियां

Mon, 27 Dec 2021 12:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Dec 2021 12:11 PM IST
सार

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास की गंगा बह रही है। गोरखपुर में विकास की गाड़ी जिस रफ्तार से दौड़ रही है, उससे लगता है कि विकास के मामले में गोरखपुर जल्द ही प्रदेश के पांच बड़े शहरों में शुमार हो जाएगा।

विज्ञापन
BJP showed strength through Jan Vishwas Yatra
भाजपा की जन विश्वास यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा की जन विश्वास यात्रा रविवार को बांसगांव, खजनी, हरपुर बुदहट, सहजनवां, गोरखपुर ग्रामीण और शहर विधानसभा क्षेत्र से गुजरी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुष्प वर्षा करके यात्रा का स्वागत किया गया। टिकट के दावेदारों ने भीड़ जुटाकर ताकत का एहसास भी कराया। इससे पदाधिकारी व अतिथि गदगद दिखे। हरपुर बुदहट व टाउनहाल की जनसभा में सबने मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने का दम भरा।
विज्ञापन


गोरखपुर क्षेत्र से निकली भाजपा की जन विश्वास यात्रा का समापन तीन जनवरी को बस्ती में होगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इससे पहले यात्रा रविवार को गोरखपुर के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी।
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास की गंगा बह रही है। गोरखपुर में विकास की गाड़ी जिस रफ्तार से दौड़ रही है, उससे लगता है कि विकास के मामले में गोरखपुर जल्द ही प्रदेश के पांच बड़े शहरों में शुमार हो जाएगा। रामगढ़ताल के पास मुंबई के मरीन ड्राइव जैसा नजारा दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार ने हमेशा किया किसानों के साथ धोखा : वीरेंद्र मस्त

मुख्य अतिथि व बलिया से भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जितना किया है, उतना किसी सरकार ने नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने हमेशा किसानों को धोखा दिया है। सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के हरपुर बुदहट में सांसद रवि किशन ने उपलब्धियां गिनाईं। विधायक शीतल पांडेय ने कहा कि जन विश्वास यात्रा को भारी जनसमर्थन मिला है।


मिशन 2022 में कोई चुनौती नहीं: राजेश

महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि मिशन 2022 में भाजपा के समक्ष कोई चुनौती नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से जनता खुश है। जन विश्वास यात्रा के प्रभारी व राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी, सांसद जय प्रकाश निषाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, मेयर सीताराम जायसवाल, नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, विधायक विपिन सिंह, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजितांशु सिंह आशु, विवेकनन्द वर्मा, रमाकांत निषाद, पूर्व महानगर अध्यक्ष राधे श्याम श्रीवास्तव , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव व पूर्व आयकर आयुक्त डॉ राम समुझ ने भी मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed