फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP road show canceled in Gorakhpur

मिशन 2022: गोरखपुर में भाजपा का रोड शो निरस्त, नहीं आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Fri, 24 Dec 2021 05:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Dec 2021 05:18 PM IST
सार

गोरखपुर में 26 दिसंबर को रोड शो होना था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम नहीं मिल सका। ऐसे में रोड शो की जगह बस जनसभा होगी।

विज्ञापन
BJP road show canceled in Gorakhpur
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम न मिल पाने की वजह से भाजपा का 26 दिसंबर को प्रस्तावित रोड शो निरस्त हो गया है। अब टाउनहाल में ही जनसभा होगी। जनसभा का मुख्य अतिथि कौन होगा, यह भी अभी तक तय नहीं हो सका है।

विज्ञापन


भाजपा की जन विश्वास यात्रा गोरखपुर आ गई है। यह यात्रा 26 दिसंबर को गोरखपुर ग्रामीण व शहर विधानसभा क्षेत्र में आएगी। इसका नौसड़, ट्रांसपोर्टनगर व शास्त्री चौक पर स्वागत किया जाएगा, फिर यात्रा का रथ टाउनहाल जाएगा। टाउनहाल से ही रोड शो होना था। इसका रूट भी तय हो गया था।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं के मुताबिक रोड शो टाउनहाल से घोष कंपनी, नखास, कोतवाली रोड होकर बक्शीपुर जाना था, लेकिन अतिथियों का नाम तय नहीं हो सका। इस कारण रोड शो स्थगित कर दिया गया है। अब जन विश्वास यात्रा का रथ टाउनहाल आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महात्मा गांधी की मूर्ति के पास ही मंच बनेगा और जनसभा होगी। फिर यात्रा महराजगंज की तरफ रवाना हो जाएगी। महराजगंज के फरेंदा में 30 दिसंबर को जनसभा होनी है। फरेंदा की जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करनी है।

ऊहापोह में भाजपा नेता

रैली, जनसभा व रोड शो को लेकर भाजपा नेता ऊहापोह की स्थिति में है। इसी का नतीजा है कि देवरिया के सलेमपुर में शुक्रवार (24 दिसंबर) को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा नहीं हो सकी। पहले अमित शाह को आना था, लेकिन अंतिम समय पर कार्यक्रम निरस्त हो गया। जन विश्वास यात्रा का समापन तीन जनवरी को बस्ती में होना है। बड़ी जनसभा भी प्रस्तावित है पर अतिथि कौन होगा, यह अभी तक तय नहीं है। यही हाल गोरखपुर की जनसभा का है। अभी तक मुख्य अतिथि तय नहीं है।   

भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी

भाजपा की क्षेत्रीय व जिला इकाई के कुछ पदाधिकारियों के रवैये से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। अनुशासनहीनता की जद में आने की वजह से कार्यकर्ता खुलकर नहीं बोल रहे हैं, लेकिन दबी जुबान ही पदाधिकारियों को खरी-खोटी सुना रहे हैं। उनका कहना है कि दिनभर बैठकों का दौर चल रहा है। क्षेत्र में काम लिया जा रहा है, लेकिन कोई सुविधा नहीं दी जा रही है।

कार्यकर्ता अपने खर्च पर सब कुछ कर रहे हैं। इससे परेशानी बढ़ी है। इस मामले की शिकायत पदाधिकारियों से भी की गई। इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ है। अगर समय रहते कार्यकर्ताओं को नहीं सहेजा गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ा नुकसान संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed