{"_id":"5e14200c8ebc3e879c01131b","slug":"bjp-oraganised-six-public-meetings-in-up-on-citizenship-amendment-act-cm-yogi-rally-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन कानून पर यूपी में BJP की छह जनसभाएं, 19 को गरजेंगे CM योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन कानून पर यूपी में BJP की छह जनसभाएं, 19 को गरजेंगे CM योगी
Tue, 07 Jan 2020 11:37 AM IST
विजय जैन
संतोष सिंह, गोरखपुर
संतोष सिंह, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून पर जनसमर्थन जुटाने के लिए भाजपा ने ताबड़तोड़ जनसभा करने का फैसला किया है। गोरखपुर क्षेत्र की जनसभा 19 जनवरी को एमपी इंटर कॉलेज मैदान या फिर चंपादेवी पार्क में होगी। मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। केंद्रीय मंत्री भी जनसभा को संबोधित करेंगे।
नागरिकता संशोधन कानून पर विपक्ष की धार कुंद करने का काम भाजपा ने तेज कर दिया है। गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले सड़क पर उतरे और मुस्लिम सहित पांच बुद्धिजीवियों के घर जाकर नए कानून की जानकारी दी। अब जनसभा के जरिए कानून की महत्ता जनता को बताने की मुहिम शुरू हुई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 18 से 23 जनवरी के बीच भाजपा संगठन के लिहाज से बने छह क्षेत्रों में बड़ी जनसभाएं होंगी।

Trending Videos
पहली जनसभा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होगी, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर में जनसभा करके पार्टी सारी भ्रांतियों को मिटाने का काम करेगी। अवध प्रांत की जनसभा लखनऊ, ब्रज क्षेत्र की आगरा और कानपुर क्षेत्र की जनसभा कानपुर में होगी। हर जनसभा में केंद्र और यूपी के बड़े नेता हिस्सा लेंगे।
जनसभा की तारीख शहर
18 जनवरी वाराणसी
19 जनवरी गोरखपुर
20 जनवरी लखनऊ
21 जनवरी कानपुर
22 जनवरी मेरठ
23 जनवरी आगरा
जनसभा की तारीख शहर
18 जनवरी वाराणसी
19 जनवरी गोरखपुर
20 जनवरी लखनऊ
21 जनवरी कानपुर
22 जनवरी मेरठ
23 जनवरी आगरा
विज्ञापन
रैली से जागरूकता की अलख
भाजपा गोरखपुर क्षेत्र से संबंधित 10 जिलों में 10 से 13 जनवरी के बीच रैलियां निकालकर नागरिकता संशोधन कानून पर जनसमर्थन जुटाएगी। कानून के समर्थन वाला पोस्टर, बैनर हाथों में लेकर भाजपा नेता क्षेत्रों में जाएंगे। आम जनता, कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी तीन से पांच किलोमीटर की दूरी तय करके लोगों को कानून की जानकारी देंगे। प्रदेश संगठन ने हर जिले के प्रभारी तय कर दिए हैं।
प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह 9 जनवरी को कुशीनगर, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह 10 जनवरी को मऊ और बस्ती में प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला, 11 जनवरी को संतकबीरनगर में प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल, देवरिया में सांसद जनार्दन सिंह सिगरिवाल और महराजगंज में प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, 13 जनवरी को आजमगढ़ व लालगंज में प्रभारी मंत्री सुरेश राणा और इसी दिन सिद्धार्थनगर में प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह रैली की अगुवाई करेंगे। जनता को बताएंगे कि कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी।