फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP national vice president Radha Mohan Singh visit Gorakhpur

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, बोले- 'लहराएं जीत का परचम'

Tue, 05 Jan 2021 09:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Jan 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
BJP national vice president Radha Mohan Singh visit Gorakhpur
पंचायत चुनाव को लेकर बैठक करते यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह ने मंगलवार को पंचायत चुनाव में जीत का मंत्र दिया। राधा मोहन सिंह ने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता समन्वय बनाकर ही चुनाव में जीत का परचम लहराया जा सकता है। नेता व कार्यकर्ता समन्वय से काम करें तो सकारात्मक नतीजा ही आएगा। क्षेत्र में सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखकर काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन


यूपी प्रभारी ने मंगलवार को तारामंडल रोड स्थित होटल कृष्णा पैलेस में पंचायत चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। जिला पंचायत वार्ड के संयोजक, ब्लॉक संयोजक, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों से एक-एक सीट की जानकारी ली, फिर कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाएं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जरूरतमंदों के लिए काम कर रहे हैं। प्राथमिकता में किसान, महिला, नौजवान और जरूरतमंद हैं। सबसे ज्यादा ध्यान गांव के विकास पर है। हर गांव को संपर्क मार्ग से जोड़ा गया है। बिजली, पानी की समस्या दूर की गई है। आवास, शौचालय दिया गया। रोजगार की बेहतर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वरोजगार अपनाने वालों की संख्या में एतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। समूहों का गठन करके महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं। अगले पांच वर्षों में हर खेत तक बिजली और पानी पहुंचाने की योजना है। उज्ज्वला व आयुष्मान योजना का बड़ा लाभ जरूरतमंदों को मिला है। किसान सम्मान निधि ने किसानों को संकट से उबारा है। गोरखपुर के लाखों किसानों को भी फायदा मिल रहा है। अब तक 45 करोड़ 45 लाख 62 हजार 200 रुपये का भुगतान हो चुका है।
 

पंचायत चुनाव अहम

यूपी प्रभारी ने कहा कि सोलर प्लांट का दायरा खेत-खलिहान तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। 13वें वित्त आयोग तक पंचायत और स्थानीय निकायों को कम पैसा मिलता था। इसे मोदी सरकार ने पांच गुना बढ़ा दिया है। गांवों के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार खूब बजट दे रही हैं। अब जरूरत अच्छे नेतृत्व की है। ऐसा हुआ तो बजट का सदुपयोग हो सकेगा।

पारदर्शिता के साथ कुशल नेतृत्व भाजपा और उसके कार्यकर्ता ही दे सकते हैं। इसलिए पंचायत चुनाव अहम है। आने वाले समय में भाजपा का ऐसा स्वरूप होगा कि चुनाव में लगातार जीत मिलेगी। बैठक को पंचायत चुनाव के प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल, सह संगठन मंत्री भवानी सिंह, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धमेंद्र सिंह ने की।

संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला, उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा, राम जियावन मौर्य, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन, सह मीडिया प्रभारी विनय सिंह जेआरएफ,  रत्नेश पांडेय,निरंकार त्रिपाठी, रणविजय सिंह, सबल सिंह, डॉ आरडी सिंह, राजाराम कन्नोजिया, जिला मीडिया प्रभारी केएम मझवार, अच्युतानंद शाही, इंद्रमणि उपाध्याय, अमितेश्वेर पांडेय, राम प्रताप सिंह, नीरज दुबे मौजूद रहे।

सर्किट हाउस में कोर कमेटी के साथ मंथन
भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने मंगलवार की देरशाम सर्किट हाउस में कोर कमेटी की बैठक की। इसमें भी पंचायत चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली गई। साथ ही कहा कि बूथ, मंडल और सेक्टर स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाए। बैठक में सह संगठन मंत्री भवानी सिंह, मेयर सीताराम जायसवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा डॉ राधामोहन दास अग्रवाल, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा व विश्वजीतांशु सिंह आशु, क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री देवेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।

घर-घर दस्तक देंगे भाजपाई
अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए समर्पण निधि भी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटाएंगे। इसके जरिए घर-घर दस्तक दिया जाएगा। यह मुहिम 14 जनवरी से 27 फरवरी तक चलेगी। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता तन, मन से समर्पण निधि (कुछ सहयोग) जुटाने में लगेंगे। इस मुहिम के जरिए हर परिवार को मंदिर निर्माण से जोड़ने का लक्ष्य है। पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान इस पर भी चर्चा हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed