फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP National President JP Nadda attended inauguration of new regional office and Garib Kalyan Mela

गोरखपुर में बोले जेपी नड्डा: पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में 12 फीसद घटी गरीबी दर, असंवेदनशील थी पूर्ववर्ती सरकारें

Fri, 10 Jun 2022 05:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Jun 2022 05:10 PM IST
सार

जेपी नड्डा ने कहा कि विकासवाद सिर्फ बिल्डिंग से ही न दिखाई दे बल्कि देश की जनता पर भी इसका प्रभाव दिखना चाहिए। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र पर काम कर रही है।

विज्ञापन
BJP National President JP Nadda attended inauguration of new regional office and Garib Kalyan Mela
जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा की सरकार लोगों के प्रति जवाबदेह सरकार है। गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार की योजनाओं से देशभर में लाभार्थियों की विशाल संख्या तैयार की गई है। लाभार्थियों को योजनाओं के माध्यम से मजबूत बनाने से देश तरक्की की राह पर दौड़ रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की गरीबी दर 12 फीसद घटी है। भारत अब मांगने और लेने वाला देश नही है बल्कि दुनिया को देने वाला देश बन चुका है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को गोरखपुर के रानीडीहा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में भाजपा के नए क्षेत्रीय कार्यालय और सात जिलो पार्टी कार्यालयों के वर्चुअल उद्घाटन के बाद गरीब कल्याण मेला में उपस्थित लाभार्थियों व भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एक समय देश की राजनीति में वंशवाद, परिवारवाद, जातिवाद और अनाचार का बोलबाला था। 2014 में देश में परिवर्तन का नया दौर शुरू हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी ने राजनीति की संस्कृति बदल डाली। वंशवाद, परिवारवाद, जातिवाद को धक्का देकर विकासवाद की राजनीति खड़ी की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकासवाद सिर्फ बिल्डिंग से ही न दिखाई दे बल्कि देश की जनता पर भी इसका प्रभाव दिखना चाहिए। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र पर काम कर रही है। भाजपा सरकार समस्या से लड़ने वाली सरकार है। केंद में मोदी और यूपी मैं योगी के नेतृत्व में देश-प्रदेश आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उन्होंने कहा कि गरीबी हटाने के लिए गरीबों को योजनाओं से जोड़ना होगा। भाजपा सरकार ने इसको लेकर ठोस प्रयास किये। आजादी के 70 साल बाद भी 11 करोड़ महिलाओं को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता था। पहले की सरकारों को इन महिलाओं की चिंता नहीं थी। भाजपा सरकार ने 11 करोड़ शौचालय बनवाकर महिलाओं को इज्जत घर ही नही दिया बल्कि उन्हें सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया। 2.61 करोड़ शौचालय सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही बनाए गए हैं। शौचालय महिला सशक्तिकरण का उपकरण भी हैं। नौ करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना में मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिया गया। कोरोना महामारी के बावजूद देश 8.7 प्रतिशत के ग्रोथ  रेट से आगे बढ़ रहा है।

असंवेदनशील थी पूर्ववर्ती सरकारें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें असंवेदनशील थीं। उन्हें लोगों की चिंता नही थी। इलाज और दवा तक उपलब्ध कराने में लापरवाही बरती गई। गोरखपुर और पूर्वी यूपी में इंसेफ्लाइटिस से हर साल हजारों बच्चे मर रहे थे। 1906 में ही जापान में इंसेफ्लाइटिस की दवा बना गयी थी। भारत में योगी जी के प्रयास के बाद 2006 में इसकी दवा पंहुची। चिकन पॉक्स की दवा 27 साल बाद, बीसीजी का टीका 27 साल, ओरल पोलियो ड्राप 30 साल, टिटनेस का इंजेक्शन 38 साल, मीजल्स की दवा 22 साल बाद भारत आयी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश में कोरोना का पहला मामला आते ही पीएम मोदी ने टास्क फोर्स की बैठक बुलायी। अक्तूबर, 2020 में   कोरोना वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो गया। जनवरी, 21 में पीएम मोदी ने देश एक नही बल्कि दो वैक्सीन उपलब्ध कराई। पूरे देश में वैक्सीनेशन का अभियान चलाया गया। यह विश्व का सबसे बड़ा अभियान था। 130 करोड़ लोगों को 200 करोड़ वैक्सीन लग चुकी है। वैक्सीन मैत्री के तहत भारत ने 100 देशों को 18.5 करोड़ डोज भेजा। 43 देशों को मुफ्त वैक्सीन दी। कोरोना काल में पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ का पैकेज दिया। पीएम अन्न योजना में लोगों को मुफ्त राशन दिया। यूपी में योगी सरकार ने मुफ्त राशन योजना को लागू किया।
 
उन्होंने कहा कि अभी रूस और यूक्रेन में झगड़ा चल रहा है। भारत के 23 हजार बच्चे यूक्रेन में फंसे थे। अमेरिका, इंग्लैंड समेत कई ताकतवर देश वहां से अपने लोगों को नहीं निकाल पाए। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय पुतिन और जेलेन्सकी से बात कर युद्ध रुकवाया। दस दिन में 104 फ्लाइट से सभी बच्चे सुरक्षित भारत पंहुचे। यह भारत की नई ताकत है।

 

जो कहा वो करके दिखाया

नड्डा ने गोरखपुर के खाद कारखाना की चर्चा करते कहा कि इसके लिए पांच प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया लेकिन हुआ कुछ नहीं। 2016 में पीएम मोदी ने खाद कारखाना के पुनरोद्धार और गोरखपुर में एम्स का शिलान्यास किया। पीएम मोदी के आशीर्वाद और सीएम योगी के प्रयास से आज दोनों लोगों को सेवा दे रहे हैं। यूपी के हर जिले में मेडिकल कालेज के सपना साकार हो रहा है।

आपको रोकते रहे, चुपके से लगवा ली वैक्सीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कोरोना वैक्सीन की चर्चा करते कहा कि यहां मैं आपको एक गैर जिम्मेदार नेता की बात याद दिलाता हूं। यही अखिलेश है कोरोना वैक्सीन को मोदी का टीका है, भाजपा का टीका है कहकर चिल्लाता रहा। खुद चुपके से लगवा ली और आपको रोकता रहा। सपा और कांग्रेस का काम ही क्या है। लोगों को एक दूसरे से लड़ना और अपना वोट बैंक बनाना।

पार्टी संस्कार के ऊर्जा केंद्र हैं कार्यालय

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के भौतिक समेत अलग-अलग जिलों के कुल आठ कार्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यालय जमीन के टुकड़े मात्र नहीं बल्कि पार्टी का संस्कार केंद्र हैं। यह पार्टी और कार्यकर्ताओं को ऊर्जा देने और योजना बनाने वाला केंद्र है। यह कार्यालय पूरे वर्ष, 7 दिन 24 घंटे सेवाएं देता है। यहां की दीवारों पर लगी तस्वीरें भाजपा की नींव रखने वालों की है जिनसे प्रेरणा मिलती है। इन सुसज्जित कार्यालयों का इस्तेमाल कर हमें भाजपा की नींव को मजबूत बनाना है।

उन्होंने कहा कि मुझे स्मरण है कि कई बार हम किराएं के भवन में चलने वाले कार्यालयों का किराया नहीं दे पाते थे, पार्टी ने इन हालात में काम शुरू किया। भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। फिलहाल इस भाजपा कार्यालयों में ई लाइब्रेरी, कांफ्रेंस हाल, मीडिया सेंटर, मार्डन तकनीक से बने आधुनिक कार्यालय हैं। कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि यहां उपलब्ध ई लाइब्रेरी और सुविधाओं का सदुपयोग करें। उज्ज्वल भारत को नई ऊंचाईयों पर ले जाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के कंधों पर है।

 

भाजपा कार्यालयों के पीछे इतिहास व कहानियां

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इन कार्यालयों के पीछे भाजपा इतिहास और कहानियां हैं। यह भाजपा की यात्रा को बताती हैं। साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और भाजपा कार्यालय आए। संगठन में महामंत्री का दायित्व था, उन्होंने कहा कि नड्डा जी स्मरण है यह कार्यालय कब से है। मैंने बताया कि यह कार्यालय श्रद्धेय नानाजी देशमुख को आवंटित हुआ तभी से भाजपा का कार्यालय है। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी यह इच्छा है कि देश का कोई भी प्रदेश, जिला भाजपा कार्यालय के बगैर न रहे। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह एवं हम सबने मिल कर 512 कार्यालयों की योजना बनाई। इनमें 230 बन कर जहां तैयार हैं। 150 का काम चल रहा। अकेले उत्तर प्रदेश में लक्षित 72 कार्यालय में 69 कार्यालय लोकार्पित हो गए हैं।


कार्यकर्ताओं का मंदिर है कार्यालय : स्वतंत्र देव सिंह

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा का कार्यालय कार्यकर्ताओं का मंदिर है। कार्यालय पत्थरों की इमारत नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम का प्रतिफल है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर 37 साल बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में इतिहास रचा गया है।


लाभार्थियों को मिला राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री का सानिध्य

गरीब कल्याण मेला में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंच पर सानिध्य मिला। नड्डा व सीएम योगी ने प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, आयुष्मान योजना, अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि यंत्र वितरण योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/चाबी सौंपी। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से आत्मीय संवाद भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed