{"_id":"5f4397cf8ebc3e71905c8dae","slug":"bjp-mp-ravi-kishan-and-mla-dr-radha-mohan-face-to-face-for-pwd-engineer-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्लूडी इंजीनियर को लेकर भाजपा सांसद और विधायक आमने-सामने, डिप्टी सीएम तक पहुंची बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्लूडी इंजीनियर को लेकर भाजपा सांसद और विधायक आमने-सामने, डिप्टी सीएम तक पहुंची बात
Mon, 24 Aug 2020 04:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Aug 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
MP Ravi kishan and MLA Radha Mohan Das
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक पीडब्लूडी इंजीनियर को लेकर भाजपा विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल व सांसद रविकिशन आमने-सामने आ गए हैं। जहां विधायक ने जहां जलभराव को लेकर एक इंजीनियर को हटाने की मांग की है वहीं सांसद ने प्रोजेक्ट पूरा होने तक उसे उसकी जगह पर बने रहने देने के लिए डिप्टी सीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने गोरखपुर के सांसद रविकिशन और नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने दुविधा पैदा कर दी है कि वे दोनों में से किसकी बात मानें। विधायक ने जहां जलभराव को लेकर एक इंजीनियर को हटाने की मांग की है वहीं सांसद ने प्रोजेक्ट पूरा होने तक उसे उसकी जगह पर बने रहने देने के लिए डिप्टी सीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
वहीं अभी इस पर कार्रवाई होनी बाकी ही थी कि रविवार को मामले में नया मोड़ आ गया। सांसद रवि किशन ने उप मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सहायक अभियंता को हटाए जाने से सड़क का कार्य प्रभावित होने की बात कह दी। पत्र में उन्होंने लिखा कि सहायक अभियंता केके सिंह मेहनती, कर्मठ और दक्ष अभियंता हैं, ऐसे में उन्हें हटाए जाने से फोरलेन का कार्य प्रभावित हो जाएगा।
विज्ञापन