UP Election 2022: गोरखपुर ग्रामीण से भाजपा विधायक विपिन सिंह व चिल्लूपार से सपा के विनय शंकर तिवारी ने कराया नामांकन
सहजनवां से सपा के यशपाल रावत, शहर से सपा की सुभावती शुक्ला व चौरीचौरा से सपा के बृजेंद्र ने पर्चा भरा। पिपराइच से बसपा के दीपक अग्रवाल, सहजनवां से सुधीर सिंह और बांसगांव से रामनयन ने नामांकन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नामांकन के छठे दिन बृहस्पतिवार को गहमागहमी के बीच गोरखपुर ग्रामीण से भाजपा विधायक विपिन सिंह ने नामांकनपत्र दाखिल किया है। चिल्लूपार से विधायक व सपा प्रत्याशी विनय शंकर तिवारी और सहजनवां से सपा से पूर्व विधायक यशपाल रावत ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनके अलावा 36 अन्य ने भी पर्चे भरे हैं। शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन है।
शहर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी सुभावती शुक्ला ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसी सीट से राइट्स रिजकल पार्टी के रामदवन मौर्य, जनता रक्षक पार्टी से जसकरन राज, निर्दलीय राकेश कुमार निषाद ने भी पर्चा भरा है। गोरखपुर ग्रामीण से अपना दल यूनाइटेड पार्टी की कौशिल्या देवी, जन अधिकार पार्टी के मो. मिन्नतुल्ला, राष्ट्रीय गणतंत्र पार्टी के गौतम ने भी नामांकन कराया है। बांसगांव (सुरक्षित) विधानसभा सीट से बसपा के रामनयन आजाद, विकासशील इंसान पार्टी के विजय कुमार ने नामांकन किया है।
कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के कौशल कुमार सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार, निर्दलीय विद्या भारती, इंडियन नेशनल लीग पार्टी के विन्ध्यवासिनी, निर्दलीय अशोक ने पर्चा भरा है। सहजनवां सीट से बसपा प्रत्याशी सुधीर सिंह ने नामांकन कराया है। बसपा ने उन्हें पहले प्रभारी प्रत्याशी बनाया था, लेकिन घोषित की गई प्रत्याशियों की सूची में सहजनवां से सुधीर की पत्नी अंजू का नाम था।
बृहस्पतिवार को अप्रत्याशित रूप से बसपा प्रत्याशी के तौर पर सुधीर सिंह ने नामांकन किया। इसी सीट से जन अधिकार पार्टी के दिलीप मौर्या, बहुजन मुक्ति पार्टी के रमाकांत, आम आदमी पार्टी के प्रशांत ने भी नामांकन किया है। यहां से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर विजय आनंद उपाध्याय भी पर्चा भर चुके हैं।
खजनी से जन अधिकार पार्टी के रमेश चंद ने पर्चा भरा है। चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के वीरेंद्र पांडेय, निर्दलीय प्रत्याशी अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू, सत्य बहुमत पार्टी के राहुल, निर्दलीय राधिका, आम आदमी पार्टी से अखिलेश, समाजवादी पार्टी से बृजेंद्र चंद्र लाल, निर्दलीय मनीष सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जितेंद्र ने नामांकन किया है। पिपराइच सीट से बसपा प्रत्याशी दीपक कुमार अग्रवाल, निर्दलीय कुमार सत्यम अग्रवाल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के डॉ. असीम कुमार सिंह, जन अधिकार पार्टी से नमीम शाही, भारतीय अपना समाज पार्टी से आशीष कुमार, निर्दलीय राज बहादुर ने नामांकन किया है। चिल्लूपार विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी विधायक विनय शंकर तिवारी ने दो सेट में पर्चा भरा है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सोनिया शुक्ला, निर्दलीय अरविंद कुमार, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से पूनम गुप्ता ने भी पर्चा दाखिल किया है।
नामांकन से पहले विपिन सिंह ने किया दर्शन-पूजन
गोरखपुर ग्रामीण से भाजपा विधायक विपिन सिंह ने नामांकन से पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट जाकर प्रस्तावकों के साथ जाकर नामांकन पत्र दाखिल किया। विधायक ने कहा कि पांच वर्षों तक जनता के बीच रहे हैं। विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं है।
दो प्रत्याशियों के समर्थकों में झड़प
नामांकन के दौरान बृहस्पतिवार को टाउनहाल चौराहा पर पहुंचे चिल्लूपार से सपा प्रत्याशी विनय शंकर तिवारी एवं गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विपिन सिंह के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। मगर, पहले से अलर्ट पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को हटाकर मामला शांत कराया।