{"_id":"630cd8b0bdeeb54f27760758","slug":"bjp-mla-vipin-singh-family-dispute-quarreled-with-elder-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: भाजपा विधायक विपिन सिंह के पारिवारिक विवाद का वीडियो वायरल, बड़े भाई से हुई कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: भाजपा विधायक विपिन सिंह के पारिवारिक विवाद का वीडियो वायरल, बड़े भाई से हुई कहासुनी
Mon, 29 Aug 2022 09:38 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 29 Aug 2022 09:38 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विधायक और उनके बड़े भाई के परिवारिक सदस्यों के बीच विवाद होता दिख रहा है। एक दूसरे से कहासुनी चल रही है।
विज्ञापन
ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक विपिन सिंह
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विपिन सिंह का उनके बड़े भाई डॉ. कौशल किशोर सिंह से पारिवारिक विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बड़े भाई का दावा है कि उन्होंने कैंट थाने में तहरीर दी। 26 अगस्त की रात विवाद के बाद पुलिस भी आई थी। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि, पुलिस ने तहरीर मिलने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विधायक और उनके बड़े भाई के परिवारिक सदस्यों के बीच विवाद होता दिख रहा है। कहासुनी चल रही है। वीडियो के साथ ही तहरीर की एक प्रति भी वायरल की गई है। तहरीर में डॉ. कौशल किशोर सिंह की ओर से लिखा गया कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। विधायक और मेरा परिवार कैंट इलाके के दाउदपुर में एक साथ एक ही मकान में रहता है। कुछ प्रॉपर्टी पिता व पूर्व विधायक अंबिका सिंह के नाम है, जबकि कुछ प्रॉपर्टी मां के नाम पर है। विधायक विपिन सिंह मां से पूरी प्रॉपर्टी अपने नाम कराना चाहते हैं। इसे लेकर परिवार में काफी दिनों से विवाद चल रहा। छोटे भाई प्रॉपर्टी को लेकर बड़े भाई से दुश्मनी रखते हैं।
विज्ञापन
अपनों से लड़ाई नहीं कर सकते हैं। घर पर ताला बंद करके परिवार को लखनऊ भेज दिया है। ऐसे माहौल में नहीं रह सकते हैं। जनता ने दोबारा विधायक बनाया है। जनसेवा करनी है। आवास पर सात सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। हर गतिविधि कैमरे में कैद है। 1984 से ही परिवार की सेवा कर रहा हूं। अब गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। आधी-अधूरी जानकारी वाला वीडियो जानबूझकर वायरल किया गया है। इसके पीछे का मकसद प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना है, लेकिन सब कुछ जनता के सामने है। जिस प्रापर्टी का विवाद बताया जा रहा है, उसे मां के नाम से खुद लिखवाया था। कहीं से गलत नहीं हूं। किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार बैठा हूं। -विपिन सिंह, विधायक भाजपा, गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन
दो भाइयों के बीच का विवाद है। पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सिटी