फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP MLA Vipin Singh family dispute quarreled with elder brother

गोरखपुर: भाजपा विधायक विपिन सिंह के पारिवारिक विवाद का वीडियो वायरल, बड़े भाई से हुई कहासुनी

Mon, 29 Aug 2022 09:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 29 Aug 2022 09:38 PM IST
सार


जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विधायक और उनके बड़े भाई के परिवारिक सदस्यों के बीच विवाद होता दिख रहा है। एक दूसरे से कहासुनी चल रही है।

विज्ञापन
BJP MLA Vipin Singh family dispute quarreled with elder brother
ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक विपिन सिंह - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विपिन सिंह का उनके बड़े भाई डॉ. कौशल किशोर सिंह से पारिवारिक विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बड़े भाई का दावा है कि उन्होंने कैंट थाने में तहरीर दी। 26 अगस्त की रात विवाद के बाद पुलिस भी आई थी। लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि, पुलिस ने तहरीर मिलने से इन्कार किया है।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विधायक और उनके बड़े भाई के परिवारिक सदस्यों के बीच विवाद होता दिख रहा है। कहासुनी चल रही है। वीडियो के साथ ही तहरीर की एक प्रति भी वायरल की गई है। तहरीर में डॉ. कौशल किशोर सिंह की ओर से लिखा गया कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। विधायक और मेरा परिवार कैंट इलाके के दाउदपुर में एक साथ एक ही मकान में रहता है। कुछ प्रॉपर्टी पिता व पूर्व विधायक अंबिका सिंह के नाम है, जबकि कुछ प्रॉपर्टी मां के नाम पर है। विधायक विपिन सिंह मां से पूरी प्रॉपर्टी अपने नाम कराना चाहते हैं। इसे लेकर परिवार में काफी दिनों से विवाद चल रहा। छोटे भाई प्रॉपर्टी को लेकर बड़े भाई से दुश्मनी रखते हैं।
विज्ञापन


अपनों से लड़ाई नहीं कर सकते हैं। घर पर ताला बंद करके परिवार को लखनऊ भेज दिया है। ऐसे माहौल में नहीं रह सकते हैं। जनता ने दोबारा विधायक बनाया है। जनसेवा करनी है। आवास पर सात सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। हर गतिविधि कैमरे में कैद है। 1984 से ही परिवार की सेवा कर रहा हूं। अब गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। आधी-अधूरी जानकारी वाला वीडियो जानबूझकर वायरल किया गया है। इसके पीछे का मकसद प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना है, लेकिन सब कुछ जनता के सामने है। जिस प्रापर्टी का विवाद बताया जा रहा है, उसे मां के नाम से खुद लिखवाया था। कहीं से गलत नहीं हूं। किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार बैठा हूं। -विपिन सिंह, विधायक भाजपा, गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


 दो भाइयों के बीच का विवाद है। पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed