फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP MLA Mahendra Pal Singh met CM Yogi Adityanath in Gorakhpur

सीएम योगी से विधायक ने की मुलाकात, डेढ़ घंटे की बातचीत के बाद बोले- 'केवल विकास कार्यों पर ही हुई चर्चा'

Fri, 11 Dec 2020 02:51 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Dec 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Mahendra Pal Singh met CM Yogi Adityanath in Gorakhpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(file) - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर जिले के पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल सिंह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। दोनों के बीच डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। हालांकि यह नहीं पता चला कि विधायक ने अपने भाई के साथ पुलिस की ज्यादती की शिकायत सीएम से की है या नहीं।

विज्ञापन

 
विधायक का कहना है कि उनकी सीएम से केवल विकास कार्यों को लेकर बातचीत हुई है। उधर, चर्चा है कि विधायक ने भाई की थाने में पिटाई के मामले की जानकारी भी सीएम को दी है। दरअसल, एक सड़क हादसे के बाद शाहपुर पुलिस ने विधायक के भाई रमाशंकर सिंह व उनके दोस्त को थाने लाकर पीटा था।
विज्ञापन


विधायक ने एसएसपी से शिकायत कर थानेदार समेत सभी दोषी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग की थी। एसएसपी ने जांच कराकर दरोगा रवि प्रकाश को निलंबित कर दिया। साथ ही दरोगा छोटेलाल तथा सिपाही अनिल यादव को लाइनहाजिर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक व उनके भाई इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। भाई ने कहा था कि वह इस मामले की शिकायत सीएम से करेंगे। बीते बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ पिपराइच पहुंचे थे। वहां विधायक ने उनको इस मामले की जानकारी देनी चाही लेकिन व्यस्तता के नाते सीएम ने उन्हें मिलने के लिए गुरुवार की दोपहर में मंदिर में बुला लिया था।

उधर, इस मामले में एक किशोरी ने भी बीते मंगलवार को एसएसपी को पत्र लिखकर विधायक के भाई पर हादसे के बाद उसे गाली देने व मारपीट का आरोप लगाया था। एसएसपी ने दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जिम्मेदारी एसपी सिटी को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed