फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BJP MLA Mahendra Pal Singh caught cheating on two quota shops in Gorakhpur

गोलमाल: गोरखपुर में विधायक ने पकड़ी कोटे की दो दुकानों पर घटतौली, अधिकारी ने जांच कमेटी गठित करके मांगी रिपोर्ट

Mon, 03 Jan 2022 01:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 03 Jan 2022 01:44 PM IST
सार

जनपद में कोटे की दुकानों पर दिसंबर 2021 का खाद्यान्न वितरित किया जा रहा था। इसी दौरान पिपराइच विधायक निरीक्षण करने पहुंचे तो ग्रामीणों ने घटतौली की शिकायत की।

विज्ञापन
BJP MLA Mahendra Pal Singh caught cheating on two quota shops in Gorakhpur
भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के पिपराइच से भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह ने राशन वितरण में गड़बड़ी पकड़ी है। विधायक का कहना है कि डुमरी नंबर दो में निर्धारित यूनिट पर पांच किलोग्राम कम राशन दिया जा रहा था। डुमरी नंबर दो में दो किलोग्राम राशन कम दिया गया। मामला पकड़ में आने के बाद ग्राहकों को पूरा राशन दिलवाया गया। साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी से मामले की जांच कराके उचित कार्रवाई करने को कहा गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश सरकार अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को मार्च 2022 तक मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है। रविवार को जनपद में कोटे की दुकानों पर दिसंबर 2021 का खाद्यान्न वितरित किया जा रहा था। सरकार ने राशन वितरण का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों को भी सौंपी है। ऐसे में पिपराइच विधायक रविवार को राशन वितरण का निरीक्षण करने डुमरी नंबर एक स्थित अमीरचंद जायसवाल की कोटे की दुकान पहुंचे। यहां कुछ लोगों ने घटतौली की शिकायत की।
विज्ञापन


कोटेदार ने लोगों के आरोप खारिज कर सही वजन देने का दावा किया। इस पर विधायक ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे को रिफ्रेश कराया और अपना वजन किया। मशीन ने उनका वजन 62 किलोग्राम बताया। महेंद्र पाल सिंह ने उपस्थित लोगों को बताया कि उनका वजन 60 किलोग्राम है। दो किलोग्राम की घटतौली है। उन्होंने मौजूद कार्ड धारकों को बढ़ाकर राशन दिलवाया। इसके बाद वह डुमरी नंबर दो स्थित आदिल हुसैन अंसारी की कोटे की दुकान पहुंचे। यहां रिफ्रेश कराने के बाद उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर अपना वजन किया। कांटे ने उनका वजन 65 किलोग्राम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों के बताया कि पांच किलोग्राम की घटतौली की जा रही है। यहां भी उन्होंने सभी राशनकार्ड धारकों को बढ़ी हुई मात्रा में खाद्यान्न वितरण कराया। उनके समर्थकों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में आरोपित कोटेदारों का पक्ष नहीं मिल सका है। उनका पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।


जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विधायक महेंद्रपाल सिंह की शिकायत और वायरल वीडियो देखकर बाट-माप अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक की टीम बनाकर जांच कराई  जा रही है। जांच रिपोर्ट में घटतौली की पुष्टि होने पर कोटेदारों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed